logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अनिल कोरी को न्याय दिलाने के लिए मोस्ट करेगा प्रदर्शन

सुल्तानपुर। आज दिनांक 28 - 04-2026 को मोस्ट कल्याण संस्थान के तत्वाधान में रमाकांत यादव के नेतृत्व में अनिल कुमार कोरी को न्याय दिलाने के लिए जिलाधिकारी सुलतानपुर को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया और मांगे न पूरी होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। ज्ञापन में कहा गया है कि अनिल कुमार पुत्र राम सुमेर निवासी ग्राम मठिया बहादुरपुर थाना कूरेभार,ग्राम सभा ककरहवा पर दुकान चलाते हैं (जो कि समाज सेवी संस्था मोस्ट के जिला सचिव हैं) दिनांक 12 - 04 - 2026 को समय लगभग 8:00 बजे रात को दुकान बंद कर घर जा रहे थे रास्ते में डग्गुपुर की बाग में पहुंचे थे कि पहले से हमलावर घात लगाए खड़े थे जब पीड़ित पास पहुंचा तो उनके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया और हल्ला गुहार से जब परिवार के लोग वहां पहुंचे तो अनिल कुमार को बेहोशी की हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कूरेभार लेकर आए जहां पर गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टरों ने सुलतानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
उल्लेखनीय है कि पीड़ित अनिल कुमार की जमीन मुन्नू लाल और प्रेम कुमार आदि हड़पना चाहते हैं, होश में आने के पश्चात पीड़ित ने बताया कि हमारी जमीन पर कब्जा करने की नियत से हमारे ऊपर हमला किया गया था जो सी.सी. टी.वी. कैमरे से स्पष्ट है,जिसकी लिखित सूचना दिनांक 13 - 04 - 2026 को थाना कूरेभार में भी दिया। किंतु अभी तक आरोपियों के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं की गई है।

मोस्ट कल्याण संस्थान ने मांग किया है कि
हमलावरों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाय।
अनिल कुमार कोरी को अपनी भूमि पर निर्माण कार्य के लिए आवश्यक सुरक्षा व निर्माण कार्य में बाधा डालने वाले के विरुद्ध विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाय।
जनपद में कार्यरत पुलिस को निर्देशित किया जाय कि वक्त जरूर पर पीड़ितों के शुभचिंतकों द्वारा फोन करने पर अपना सी.यू.जी. नंबर उठाकर पीड़ित के शुभचिंतकों को गतिमान न्याय प्रक्रिया की सूचना से अवगत करा दिया करें l
मांगे पूरी न होने पर मोस्ट के लोग पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए जिला अधिकारी कार्यालय सुलतानपुर के समक्ष धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
उक्त अवसर पर मोस्ट प्रमुख ज़ीशान अहमद,जनरल सेक्रेटरी राम उजागिर यादव, प्रदेश कमेटी बाबू रज्जन प्रसाद, जिला प्रमुख महिला विंग नंदिनी बौद्ध, जिला संयोजक सीमा बौद्ध, एडवोकेट विनोद गौतम, राम सुमेर, रविन्द्र कुमार, प्रदीप कुमार, राम शंकर, देवानंद, राधेश्याम, चांद कुमार, अरग राम पाल, जितेंद्र, अल्ला नेवाज, दीपक कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

1
25 views

Comment