logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

फर्जी पासपोर्ट बनवानकर विदेश जाने वाला युवक गिरफ़्तार पासपोर्ट व आधार कार्ड सहित नगद राशि बरामद।

आजमगढ़। थाना जीयनपुर क्षेत्रान्तर्गत आगन्तुका तबस्सूम पुत्री स्व0 निहालुद्दीन निवासी नौशहरा द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अभियुक्त नेहाल हासिम द्वारा अपना वास्तविक नाम-पता व मुकदमा छिपाकर वर्ष 2017 में फर्जी पते पर पासपोर्ट बनवाकर विदेश जाने का मामला प्रकाश में आया। इस संबंध में थाना जीयनपुर पर मु0अ0सं0 190/2026 धारा 419/420/467/468/471 भादंवि व 12(1)(b) पासपोर्ट अधिनियम पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 28.04.2026 को व0उ0नि0 परमात्मा मिश्रा मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर बेरमा गेट के पास से अभियुक्त नेहाल हासिम पुत्र स्व0 नजीर अहमद निवासी चकसिकठी इस्लामपुरा थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ (उम्र करीब 41 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक भारतीय पासपोर्ट, एक आधार कार्ड तथा ₹200/- नकद बरामद हुआ। अभियुक्त को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त – नेहाल हासिम पुत्र स्व0 नजीर अहमद निवासी चकसिकठी इस्लामपुरा थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़।
पंजीकृत अभियोग – मु0अ0सं0 190/2026 धारा 419/420/467/468/471 भादंवि व 12(1)(b) पासपोर्ट अधिनियम थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।
आपराधिक इतिहास –
1. मु0अ0सं0 190/2026 धारा 419/420/467/468/471 भादंवि व 12(1)(b) पासपोर्ट अधिनियम थाना जीयनपुर
2. मु0अ0सं0 23/2009 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना मुबारकपुर
बरामदगी – एक अदद भारतीय पासपोर्ट, एक अदद आधार कार्ड, ₹200/- नकद।
गिरफ्तारी करने वाली टीम –
1. व0उ0नि0 परमात्मा मिश्रा, थाना जीयनपुर
2. का0 शैलेश कुमार यादव, थाना जीयनपुर
अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित कर जेल भेजा गया।

7
786 views

Comment