logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*भगवान श्री चिंतामण गणेशजी की शादी की वर्षगांठ 1 मई बुद्ध पूर्णिमा को मनाई जायेगी।*

*भगवान श्री चिंतामण गणेशजी की शादी की वर्षगांठ 1 मई बुद्ध पूर्णिमा को मनाई जायेगी।*
बदनावर। यहां किला परिसर स्थित श्री चिंतामण गणेश मंदिर पर भगवान गणेशजी और माता रिद्धि सिद्धि की 15वीं शादी की वर्षगांठ बड़ी धूमधाम से मनाई जाएगी। इसको लेकर तैयारियां चल रही है। प. श्याम सिद्ध ने बताया की प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी बुद्धपूर्णिमा को भगवान की शादी की 15 वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी शुक्रवार को दिन दिन भगवान गणेशजी अभिषेक कर भगवान का आकर्षक श्रृंगार कर महाआरती की जाएगी और महाप्रसादी का भोग लगाया जाएगा। दिनभर महाप्रसादी का वितरण होगा। ज्ञात हो कि 2011 में पंच दिवसीय उत्सव के चलते बुद्ध पूर्णिमा के दिन स्वर्ण कलश स्थापना के साथ माता रिद्धि सिद्धि,लाभ शुभ, मुशक एवं शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी इसी के साथ भगवान श्री चिंतामन गणेश जी का विवाह किया गया था। श्री चिंतामन गणेश जी की बारात बड़ी धूमधाम से नगर में होते हुए समीप ग्राम खेड़ा मनोज सत्यनारायण के यहां गई थी जहां भगवान गणेशजी का विवाह माता रिद्धि सिद्धि के साथ हुआ था।

0
0 views

Comment