logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पंचकूला नगर निगम चुनाव 2026: मेयर के 8 और वार्ड के 115 नामांकन हुए स्वीकार

पंचकूला नगर निगम चुनाव 2026: मेयर के 8 और वार्ड के 115 नामांकन हुए स्वीकार
पंचकूला। नगर निगम आम चुनाव 2026 के तहत सेक्टर-1 स्थित लघु सचिवालय में मंगलवार को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी प्रक्रिया पूरी की गई। यह प्रक्रिया रिटर्निंग ऑफिसर श्री संयम गर्ग तथा राज्य निर्वाचन आयोग, हरियाणा द्वारा नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक आईएएस अधिकारी श्री डी. सुरेश की मौजूदगी में संपन्न हुई।
मेयर पद के लिए कुल 9 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए थे, जिनमें से जांच के बाद 8 नामांकन वैध पाए गए। वहीं वार्ड सदस्य पद के लिए 123 प्रत्याशियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 115 नामांकन पत्र स्क्रूटनी के बाद स्वीकार किए गए।
पारदर्शिता के साथ पूरी हुई प्रक्रिया
रिटर्निंग ऑफिसर श्री संयम गर्ग ने बताया कि नामांकन के समय ही प्रत्याशियों को सभी आवश्यक दस्तावेजों की चेकलिस्ट उपलब्ध करवाई गई थी और उन्हें औपचारिकताओं की पूरी जानकारी दी गई थी। उन्होंने कहा कि स्क्रूटनी की प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी पारदर्शिता और नियमों का पालन करते हुए सम्पन्न की गई।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 28 अप्रैल निर्धारित की गई है। इसके बाद ही उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।

0
112 views

Comment