logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मोरनी हिल्स PHC में परिवार नियोजन का विशाल कैंप, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया लाभ

मोरनी हिल्स, 28 अप्रैल।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरनी हिल्स में आज परिवार नियोजन को लेकर एक विशाल कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप की अध्यक्षता एसएमओ डॉ. राजीव नरवाल ने की, जबकि प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील दहिया के नेतृत्व में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कैंप में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर परिवार नियोजन सेवाओं का लाभ उठाया। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालका से आई स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. खुशबू ने महिलाओं के परिवार नियोजन ऑपरेशन किए।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. राजीव नरवाल ने स्वास्थ्य विभाग के फील्ड स्टाफ को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रोत्साहित किया और सम्मानित भी किया। इस अवसर पर डॉ. पिंकी यादव (सीएचओ), पूजा (सीएचओ), कल्पना शर्मा (नर्सिंग ऑफिसर), योगेश कुमार, एएनएम पूनम सूद, कमलेश राणा, वेद प्रकाश (एमपीएचडब्ल्यू मेल), संदीप कुमार (लैब टेक्नोलॉजिस्ट), सागर, सुनील सहित फील्ड से आए एएनएम और आशा वर्कर्स मौजूद रहे।

स्वास्थ्य विभाग की इस पहल से क्षेत्र में परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता बढ़ी है और महिलाओं को सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिली है।

#samacharsansarnews24 #मोरनीहिल्स #परिवारनियोजनकैंप #स्वास्थ्यविभाग #कालका #महिलास्वास्थ्य #हरियाणा_समाचार

16
1020 views

Comment