logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पंचकूला में वन अग्नि सुरक्षा अभियान, गांव-गांव जाकर किया जागरूक

पंचकूला में वन अग्नि सुरक्षा अभियान, गांव-गांव जाकर किया जागरूक
पंचकूला। वनों को आग से बचाने के लिए वन विभाग हरियाणा ने जिले में जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। प्रचार एवं प्रशिक्षण परिमंडल पंचकूला के अंतर्गत आने वाली अम्बाला रेंज की टीम ने मंगलवार को जिले के विभिन्न गांवों में वन अग्नि सुरक्षा अभियान चलाया।
अभियान के दौरान वन क्षेत्रों से सटे गांवों में मुनादी करवाई गई और लोगों को आग से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया कि छोटी सी लापरवाही भी बड़े जंगल को नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है।
वन विभाग की टीम ने लोगों को आग से बचाव के उपाय भी बताए और अपील की कि जंगलों के आसपास कूड़ा-कचरा या सूखी घास में आग न लगाएं। साथ ही कहा गया कि अगर कहीं भी जंगल या उसके आसपास आग लगती दिखे तो तुरंत विभाग को सूचना दें, ताकि समय रहते आग पर काबू पाया जा सके।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं, ताकि लोगों में जागरूकता बढ़े और वन संपदा को सुरक्षित रखा जा सके।

0
0 views

Comment