logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बरगदवा में देर रात ड्रमों में तेल भराई का वीडियो वायरल, तस्करी की आशंका से मचा हड़कंप

नेपाल सीमा से सटे क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि, ग्रामीणों ने उठाए सवाल—जांच की मांग तेज
📰 रिपोर्ट: प्रदीप सिंह, महराजगंज
महराजगंज। जनपद के नौतनवा तहसील अंतर्गत बरगदवा क्षेत्र से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 25 अप्रैल 2026 की देर रात का है, जो भारत पेट्रोलियम पिपरा (बरगदवा) स्थित पेट्रोल पंप से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।
वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि एक पिकअप वाहन में ड्रमों के माध्यम से पेट्रोल या डीजल भरा जा रहा है। वह भी देर रात के समय हो रही इस गतिविधि ने पूरे इलाके में संदेह और चर्चाओं का माहौल पैदा कर दिया है।
❗ बड़े सवाल खड़े, जवाब कौन देगा?
इस घटना के सामने आने के बाद कई गंभीर सवाल उठ रहे हैं—
क्या यह तेल भराई किसी वैध प्रक्रिया के तहत हो रही थी या इसके पीछे कोई गड़बड़ी है?
आखिर रात के अंधेरे में ड्रमों में तेल भरने की जरूरत क्यों पड़ी?
क्या सीमा क्षेत्र होने के कारण इसमें तस्करी या कालाबाजारी की आशंका से इनकार किया जा सकता है?
🌐 सीमा क्षेत्र होने से बढ़ी संवेदनशीलता
बरगदवा क्षेत्र नेपाल सीमा से सटा हुआ है, ऐसे में इस तरह की गतिविधियां राष्ट्रीय सुरक्षा और राजस्व हानि दोनों के लिहाज से गंभीर मानी जा रही हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि यह कार्य अवैध है, तो यह तेल की कालाबाजारी या तस्करी से जुड़ा मामला हो सकता है।
😡 ग्रामीणों में आक्रोश, जांच की मांग तेज
घटना के बाद क्षेत्रीय नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने प्रशासन से निष्पक्ष और त्वरित जांच की मांग करते हुए कहा है कि—
यदि सब कुछ नियमों के तहत हो रहा था, तो इसकी जानकारी सार्वजनिक की जाए,
और अगर कोई अनियमितता पाई जाती है, तो दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
📢 प्रशासन से सीधी अपील
जनता ने जिला प्रशासन और संबंधित विभागों से अपील की है कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कर पूरे मामले की पारदर्शी रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। साथ ही, किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

1
0 views

Comment