बेरी बेरी के पास गांव बिसहान में भीषण आग, खेतों से बढ़ते हुए रिहायशी इलाके तक पहुंची लपटें••••
बेरी के पास गांव बिसहान में भीषण आग, खेतों से बढ़ते हुए रिहायशी इलाके तक पहुंची लपटें••••
*झज्जर / बेरी* बेरी के साथ लगते गांव बिसहान में सोमवार को शाम के समय भीषण आग लग गई। आग पहले खेतों में लगी और तेज हवा के चलते फैलते हुए गांव की आबादी तक पहुंच गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इमरजेंसी फायर सर्विस पर बार-बार कॉल करने के बाद लगभग 40 मिनट के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची और स्थानीय पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और काफी कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग के कारण काफी हमारे किसानों को नुकसान का सामना करना पड़ा पशुओं के लिए किसानों ने अपने रिहायशी इलाके में तुड़ा जमा कर रखा था उनमें भी काफी नुकसान हुआ है।
#JhajjarNews #Jhajjar #Beri #Bishan #FireIncident #BreakingNews #VillageFire #HaryanaNews #FireBrigade #EmergencyAlert #GroundReport