logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खानपुर पॉलिटेक्निक में प्रतिभा खोज कार्यक्रम का सफल आयोजन, छात्राओं ने दिखाई बहुमुखी प्रतिभा

खानपुर कलां, 28 अप्रैल।
भगत फूल सिंह महिला बहुतकनीकी संस्थान , खानपुर कलां में आज प्रतिभा खोज कार्यक्रम का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं की छुपी हुई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और उन्हें अपनी क्षमताओं को निखारने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में संस्थान की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए फैशन शो, सोलो गायन, युगल गायन तथा नृत्य जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया और पूरे वातावरण को उत्साह व ऊर्जा से भर दिया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संस्थान की प्रचार्या श्रीमती किरण जिंदल रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक छात्रा में कोई न कोई विशेष प्रतिभा अवश्य होती है, आवश्यकता केवल उसे पहचानने और सही दिशा देने की होती है। ऐसे आयोजन छात्राओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रिंसिपल ने भी प्रतिभा खोज कार्यक्रम में भाग लेने वाली प्रतिभागियों—खुशबू, वंदना, नैन्सी, निष्ठा, रचना, स्वीटी, शिवानी एवं प्राची—को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में वाइस प्रिंसिपल श्री शेर सिंह मलिक, प्रवक्ता श्रीमती गीता दहिया, सुश्री विनीत रानी एवं मैडम नितेश शर्मा शामिल रहीं, जिन्होंने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का निष्पक्ष मूल्यांकन किया। कार्यक्रम का मंच संचालन श्री कमल आहूजा एवं मैडम शेफाली गर्ग ने प्रभावी ढंग से किया।
फोटो कैप्शन ;-04 प्रतिभागी  छात्राओं के साथ आयोजक वृंद। 

0
88 views

Comment