बरहरवा पतना चौक पर वाहन जांच अभियान, बिना हेलमेट चालकों को चेतावनी देकर छोड़ा गया
आज दिनांक 28 अप्रैल 2026, दिन मंगलवार को बरहरवा पतना चौक में जिला परिवहन विभाग द्वारा सघन मोटरसाइकिल जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट और गाड़ी के जरूरी कागजातों की जांच की।
जांच अभियान के दौरान कई ऐसे वाहन चालक पाए गए जो बिना हेलमेट के वाहन चला रहे थे या जिनके पास आवश्यक दस्तावेज मौजूद नहीं थे। ऐसे लोगों को इस बार सख्ती के बजाय समझाकर और चेतावनी देकर छोड़ दिया गया, ताकि वे भविष्य में हेलमेट और जरूरी कागजात के साथ सुरक्षित तरीके से वाहन चलाएं।
अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे अपनी सुरक्षा के लिए हमेशा हेलमेट पहनकर वाहन चलाएं और सभी आवश्यक दस्तावेज अपने साथ रखें, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके और कानूनी कार्रवाई से भी बचा जा सके।
यह अभियान सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाया गया।
मो सैफुल्लाह अंसारी
जिला सदस्य - मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गेनाइजेशन एवं सदस्य ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन साहिबगंज झारखंड