भदोही (न्यायिक मानवाधिकार परिषद) में जिलाध्यक्ष व जिला उपाध्यक्ष की नियुक्ति व स्वागत समारोह कार्यक्रम!
न्यायिक मानवाधिकार परिषद कार्यालय:- सीखापुर
भगवानपुर (चौथार) नियर खोरावीर मंदिर,,,
दिनांक 27/04/2026
न्यायिक मानवाधिकार परिषद के
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ श्यामसुन्दर पाण्डेय जी व प्रदेश संयुक्त सचिव उ. प्र. व मिर्ज़ापुर मण्डल अध्यक्ष आशुतोष कुमार मिश्र जी द्वारा आशुतोष कुमार जायसवाल जी को (मुख्य प्रकोष्ठ) जिलाध्यक्ष भदोही व सुशील कुमार सिंह कार्यालय प्रभारी भदोही को जिला उपाध्यक्ष भदोही (अतिरिक्त प्रभार) न्यायिक मानवाधिकार परिषद नियुक्त किया गया!
श्री आशुतोष कुमार जायसवाल जी व न्यायिक मानवाधिकार परिषद कार्यालय प्रभारी भदोही सुशील कुमार सिंह जी को तत्काल प्रभाव से नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया गया। इस गरिमामयी अवसर पर परिषद के समस्त पदाधिकारियों की उपस्थिति में उनका माल्यार्पण कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।
बैठक के दौरान संगठन के उद्देश्यों, न्यायिक मानवाधिकार परिषद के संरक्षण एवं सामाजिक दायित्वों पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने हेतु पूर्ण सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता का आश्वासन दिया।
उपस्थित पदाधिकारी
लालजी मिश्रा जी
शिव कृष्ण मौर्य
रमेश प्रजापति
शंकर प्रजापति
अभिमन्यु प्रजापति
सर्वजीत प्रजापति
सवारू लाल प्रजापति