logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

छबड़ा में पक्षियों के लिए परिंडे बांधकर महिलाओं ने लिया सेवा का संकल्प।

छबड़ा: वैशाख माह की भीषण गर्मी और तपती दोपहरी में मूक एवं बेजुबान पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए भारत विकास परिषद एवं अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महिला महासम्मेलन, छबड़ा की महिलाओं ने सराहनीय पहल की। गायत्री मंदिर परिसर में परिंडे बांधकर नियमित रूप से पानी भरने का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए भारत विकास परिषद की पूर्व प्रांतीय महिला प्रमुख एवं अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महिला संगठन की कोर्डिनेटर मृदुला जैन ने बताया कि वैशाख माह की एकादशी के पावन अवसर पर किरण अग्रवाल के निवास पर एक संयुक्त गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रीमती कृष्णा अग्रवाल के मातृ शोक पर संवेदना व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इसके पश्चात गायत्री मंदिर परिसर में परिंडे बांधकर पक्षियों के लिए स्वच्छ पानी की व्यवस्था की गई। भारत विकास परिषद छबड़ा की महिला प्रमुख उषा शर्मा ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए यह सेवा कार्य मानवता की दिशा में एक अनूठा प्रयास है। सभी महिलाओं ने नियमित रूप से दाना-पानी भरने का संकल्प लिया।
मंदिर के पुजारी जी ने भी इस अभियान में सहयोग देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने इस संयुक्त सेवा योजना की सराहना करते हुए कहा कि संगठित होकर किया गया कार्य लंबे समय तक प्रभावी रहता है।इस अवसर पर मंजु लुहाड़िया, उषा शर्मा, शशि रेखा अग्रवाल, किरण अग्रवाल, कृष्णा अग्रवाल, मीना जैन, विद्या गोयल, राजेश्वरी भार्गव, बबीता चौरसिया, लाड़ गुप्ता, सीमा गुप्ता, किरण गालव, रेखा जैन सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने भाग लेकर सेवा कार्य का संकल्प लिया।

0
101 views

Comment