logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कोरर में गौ माता की मृत्यु, ग्रामीणों ने किया अंतिम संस्कार — बचे हुए भोजन को लेकर जागरूकता की अपील

कोरर। क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई, जहां शादी-पार्टी में बचे हुए भोजन के कारण एक गौ माता की मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार, दीपक की मोबाइल दुकान के सामने एक गौ माता मृत अवस्था में पाई गई।
इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की टीम मौके पर पहुंची। टीम के सदस्य ओम नारायण सिन्हा एवं श्री गणेश सोनी ने सबसे पहले जानकारी दी, जिसके बाद गांव के कई लोग एकत्रित हुए। उप सरपंच श्री ललित राठी, रिंकू शुक्ला, अज्जू डांडिया, ओम नारायण सिन्हा, मनीष परिहार, महेंद्र साहू और खूब लाल साहू सहित सभी ने मिलकर गौ माता का विधिवत अंतिम संस्कार किया।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।
ग्रामीणों ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि शादी-पार्टियों में बचा हुआ भोजन इधर-उधर न फेंके, बल्कि उसे उचित गड्ढे में डालकर ढंक दें। खुले में फेंके गए बचे हुए भोजन से गायें उसे खा लेती हैं, जिससे वे बीमार पड़ जाती हैं और कई बार उनकी मृत्यु भी हो जाती है।
स्थानीय लोगों ने इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सभी से जागरूक और जिम्मेदार बनने की अपील की है। 🙏🐄

16
1390 views

Comment