उत्तर प्रदेश पुलिस में 'सिंघम' और 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' के नाम से चर्चित आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा की पश्चिम बंगाल चुनाव में एंट्री ने हर किसी को
उत्तर प्रदेश पुलिस में 'सिंघम' और 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' के नाम से चर्चित आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा की पश्चिम बंगाल चुनाव में एंट्री ने हर किसी को हैरान कर दिया है। चुनावी हिंसा के लिए कुख्यात पश्चिम बंगाल में पहले चरण का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में हुआ है। रिकॉर्ड वोटिंग ने तमाम चुनावी पंडितों और राजनीतिक दलों के रणनीतिकारों का सिर चकरा दिया है। वहीं, अब दूसरे चरण के चुनाव से ठीक पहले चुनाव आयोग की ओर से बड़ा निर्णय लिया गया है। दरअसल, दूसरे चरण में जिन सीटों पर चुनाव होने हैं, उन्हें तृणमूल कांग्रेस के गढ़ माना जाता रहा है। यहां पर वोटरों को प्रभावित किए जाने की आशंका को देखते हुए चुनाव आयोग ने बड़ा दांव खेला। सीएम योगी आदित्यनाथ के पसंदीदा अधिकारियों में से एक तेज-तर्रार आईपीएस अजय पाल शर्मा को पुलिस पर्यवेक्षक बनाया गया है।
#uttarpradeshpolice #ajaypalsharma #westbengalelection