राजन पाण्डेय बने प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेस एन्ड मीडिया वेलफेयर असोसिएशन नई दिल्ली ने दी बड़ी जिम्मेदारी।
रायपुर/ कोरिया जिले के बहुत ही होनहार युवा पत्रकारिता जगत में बहुत कम उम्र में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले कलम के सिपाही राजन पाण्डेय को प्रेस और मीडिया जगत के हितों की रक्षा के लिए समर्पित प्रमुख संस्था प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन' (नई दिल्ली)ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रदेश उपाध्यक्ष {सरगुजा संभाग} नियुक्त किया है।
संस्था के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा यह निर्णय राजन पांडेय की पत्रकारिता के प्रति निष्ठा, सक्रियता और मीडिया कर्मियों की समस्याओं को उठाने के उनके जज्बे को देखते हुए लिया गया है।
इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के मिलने पर जिले समेत छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों से पत्रकार साथियों और शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की कामना की उनकी नियुक्ति से स्थानीय पत्रकारों में काफी उत्साह है।
राजन पांडे की कार्यकुशलता और अनुभव का लाभ संगठन को निश्चित रूप से मिलेगा। उनकी यह नियुक्ति प्रदेश में संगठन की जड़ों को और मजबूत करेगी।
*राजन पाण्डेय (प्रदेश उपाध्यक्ष) प्रेस एन्ड मीडिया वैलफेयर असोसिएशन*
अपनी इस नई जिम्मेदारी पर आभार व्यक्त करते हुए राजन पांडे ने कहा कि वे संगठन के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और छत्तीसगढ़ के हर छोटे-बड़े पत्रकार की आवाज को बुलंद करेंगे।