logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Punjab: पंजाब में AAP का बड़ा फैसला, जालंधर में सभी विधायकों की ‘आपात’ बैठक, मनीष सिसौदिया लेंगे मीटिंग

AAP के रणनीतिकार माने जाने वाले डॉ. संदीप पाठक के भाजपा में शामिल होने से भी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। सूत्रों के अनुसार, संदीप पाठक के पास पंजाब के हर AAP विधायक का विस्तृत बायोडेटा मौजूद है, जिसमें उनके राजनीतिक और व्यक्तिगत कामकाज की जानकारी शामिल है।

पंजाब की सियासत में हलचल तेज हो गई है। राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों के पार्टी छोड़ने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) राज्य में संभावित टूट को रोकने में जुट गई है। पार्टी हाईकमान ने स्थिति को संभालने के लिए तुरंत कदम उठाते हुए सभी विधायकों की अहम बैठक बुला ली है। ये बैठक जालंधर में प्रस्तावित है।
जानकारी के मुताबिक, AAP के प्रदेश प्रभारी मनीष सिसोदिया ने 29 अप्रैल को जालंधर में सभी विधायकों को तलब किया है। इस बैठक में ब्लॉक ऑब्जर्वर्स और फ्रंटल संगठनों के प्रमुखों को भी बुलाया गया है। खास बात यह है कि बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल रहेंगे। हालांकि बैठक का आधिकारिक एजेंडा सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि पार्टी नेतृत्व विधायकों की नब्ज टटोलने और उनकी वफादारी सुनिश्चित करने की कोशिश करेगा।

AAP सरकार के लिए गंभीर संकट

इस बीच, राघव चड्ढा के पार्टी छोड़ने के बाद राजनीतिक अटकलें और तेज हो गई हैं। चड्ढा के करीबी सूत्रों का दावा है कि पंजाब के 94 AAP विधायकों में से 60 से अधिक विधायक उनके संपर्क में हैं। यदि यह दावा सही साबित होता है, तो राज्य में AAP सरकार के लिए गंभीर संकट खड़ा हो सकता है। हालांकि, इस मुद्दे पर चड्ढा ने सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं दिया है।

वहीं, AAP के रणनीतिकार माने जाने वाले डॉ. संदीप पाठक के भाजपा में शामिल होने से भी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। सूत्रों के अनुसार, संदीप पाठक के पास पंजाब के हर AAP विधायक का विस्तृत बायोडेटा मौजूद है, जिसमें उनके राजनीतिक और व्यक्तिगत कामकाज की जानकारी शामिल है। यह भी कहा जा रहा है कि विधानसभा क्षेत्र स्तर पर जो संगठनात्मक ढांचा तैयार किया गया था, उसमें पाठक की अहम भूमिका थी। ऐसे में उनके पार्टी छोड़ने से AAP की रणनीति पर असर पड़ सकता है।

60 से 65 विधायक “पलटी” मारने की तैयारी में

उधर, विपक्ष ने भी इस मुद्दे पर AAP को घेरना शुरू कर दिया है। पंजाब (Punjab) विधानसभा में कांग्रेस के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने दावा किया है कि AAP के 60 से 65 विधायक “पलटी” मारने की तैयारी में हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान, एकनाथ शिंदे की तरह स्थिति में आ सकते हैं, जहां पार्टी के भीतर बड़ा विभाजन हो सकता है।

Reporter
Ajay kumar
Jalandhar (punjab)

14
184 views

Comment