logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नासिक में दर्दनाक हादसा: मेडिकल कॉलेज में लिफ्ट गिरने से महिला कर्मचारी की मौत

नासिक सूत्र
नासिक शहर से एक बेहद चौंकाने वाली और चिंताजनक घटना सामने आई है। नासिक मेडिकल कॉलेज में कार्यरत एक महिला कर्मचारी की लिफ्ट गिरने से मौत हो गई, जिससे पूरे परिसर में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, ज्योति अहिरे नाम की महिला कर्मचारी रोज की तरह अपने काम में जुटी थीं, तभी अचानक इक्विपमेंट लिफ्ट उनके ऊपर आ गिरी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि यह घटना सुबह के समय मेडिकल कॉलेज परिसर में हुई। हादसे का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसने इस घटना को और अधिक गंभीर बना दिया है।
इस दुर्घटना के बाद अस्पताल प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों और कर्मचारियों में डर और आक्रोश का माहौल है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

45
1471 views

Comment