logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास महाराज का बड़ा बयान—धीरेंद्र शास्त्री के विरोधियों को दिया करारा जवाब*

उत्तर प्रदेश अयोध्या ..

आज हनुमानगढ़ी से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां हनुमानगढ़ के महंत श्री राजू दास जी महाराज ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज के विरोधियों को लेकर बड़ा बयान दिया है।

महंत राजू दास महाराज ने कहा कि पिछले कुछ समय से लगातार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी पर टिप्पणियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि टिप्पणी करने वाले लोग ऐसे हैं जिनके अंदर ना सही विचार हैं, ना भाषा की मर्यादा है और ना ही सनातन परंपरा की समझ है।

राजू दास महाराज ने आगे कहा कि ऐसे लोग जिन्होंने कभी वेद, शास्त्र और पुराणों का अध्ययन नहीं किया, वे सनातन धर्म के विषय में बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति और धर्म के बारे में बोलने से पहले व्यक्ति को उसका ज्ञान होना चाहिए।

महंत राजू दास महाराज ने अपने बयान में छत्रपति शिवाजी महाराज का भी उदाहरण देते हुए कहा कि शिवाजी महाराज का नाम सुनकर आतंकियों में भय पैदा हो जाता था। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति की शक्ति और गौरव को समझने की जरूरत है, ना कि अनर्गल बयानबाजी करने की।

महंत राजू दास महाराज का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और समर्थकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

फिलहाल यह बयान अब राजनीतिक और धार्मिक चर्चाओं में नया मोड़ लेता नजर आ रहा है।

5
145 views

Comment