logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कान्हा टाइगर रिजर्व में भूख से तड़प कर मरे बाघिन के तीन शावक गंभीर हालत में मिले T141 और चौथा शावक

मध्य प्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व से एक हृदयविदारक खबर सामने आई है. सरही परिक्षेत्र की प्रसिद्ध बाघिन अमाही (T-141) का कुनबा खत्म होने की कगार पर पहुंच गया. महज 6 दिन में उसके 3 नन्हे शावक जंगल में भूख से तड़प-तड़पकर मर गए. इनका पेट खाली था. वहीं चौथा शावक और बाघिन को गंभीर स्थिति में रेस्क्यू कर इलाज किया जा रहा है. आखिर ऐसी क्या परिस्थितियां बनी कि बाघिन और उसके शावक शिकार के अभाव में भूख तड़पने लगे और तीन शावकों की अकाल मृत्यु हो गई.

कान्हा टाइगर रिजर्व में बाघिन अमाही के जिन तीन शावकों के शव जंगल में बुरी हालत में मिले थे, पीएम रिपोर्ट में सभी के पेट खाली पाए गए. आशंका है कि भूख के कारण इनकी मौत हुई है. 6 दिन में इनकी मौत और बाघिन व चौथे शावक के मौत की कगार पर पहुंचने के बाद पूरे वन विभाग में हड़कंप मच गया है.

3
590 views

Comment