logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हजारीबाग में कानून-व्यवस्था ध्वस्त, खून से लाल हुआ पौता जंगल |

हजारीबाग: हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पौता जंगल से दो रिश्तेदार बहनों और एक रिश्तेदार भाई के शव मिलने की खबर अत्यंत हृदयविदारक और विचलित करने वाली है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक लापता होने की जानकारी इनके परिजनों ने समय रहते पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन प्रशासन की घोर लापरवाही और शिथिलता के कारण आज यह दुखद स्थिति उत्पन्न हुई है। यह घटना हजारीबाग की वर्तमान कानून-व्यवस्था की पोल खोलती है और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

घटना के बाद मुफ्फसिल थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को अपने कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया में जुटी है। शवों की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पौता ग्राम निवासी खुशी परवीन ( 19 वर्ष), कटकमदाग प्रखंड क्षेत्र के ग्राम सुल्ताना निवासी आदिल हुसैना (18 वर्ष) और लोहसिंघना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंडई निवासी सानिया परवीन ( 19 वर्ष) के रूप में हुई है।

हम जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को तत्काल चिन्हित किया जाए और उनके खिलाफ ऐसी कठोरतम कार्रवाई की जाए जो समाज में एक नजीर पेश करे। हत्यारा जो भी हो उसे तत्काल चिन्हित कर उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाय ।

झारखंड में अपराधी बेलगाम हैं और आम जनता खौफ में।

3
666 views

Comment