ओबीसी सर्टिफिकेट बनाने मे क्रीम लेयर का प्रावधान हटाने की मांग
गांव गांव में ओबीसी समाज को जागृत करेगा संगठन
सेमारी,उदयपुर
ओबीसी सर्टिफिकेट बनाने में समाज के लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ता है। ओबीसी सर्टिफिकेट 1 वर्ष तक की वैध है। इसलिए प्रतिवर्ष प्रतियोगिता परीक्षा के विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट बनाने में बड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। जिससे समय और आर्थिक नुकसान होता है। साथ ही संगठन की मांग है की क्रीम लेयर का प्रावधान हटाना चाहिए। जब एसटी - एससी में क्रीम लेयर का कोई प्रावधान ही नहीं है। तो ओबीसी में क्रीम लेयर को क्यों जोड़ रखा है। सरकार से मांग है ओबीसी में आने वाली सभी जातियों का ओबीसी सर्टिफिकेट बनना चाहिए और क्रीम लेयर का प्रावधान हटाना चाहिए ।सर्टिफिकेट एक बार बनने के बाद दोबारा बनने की जरूरत नहीं होनी चाहिए। ये बात लोकेश चौधरी ने सर्व ओबीसी समाज महापंचायत ट्रस्ट की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। ट्रस्ट के संस्थापक दिनेश माली एवं प्रवक्ता नरेश पूर्बिया ने बताया कि बैठक में 11 अप्रैल को मनाई गई महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती समीक्षा की गई। जिसमें 161 प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया था। जिसकी ओबीसी समाज ने बहुत प्रशासनीय कार्य बताया। राज्य सरकार द्वारा पंचायती राज चुनाव एवं स्थानीय निकाय के लिए ओबीसी की जनगणना करवाई जा रही है। जिसके लिए ओबीसी समाज में जागरूकता लाने हेतु विभिन्न दलों का गठन किया गया। यह दल गांव गांव में जाकर लोगों को जागृत करेंगे और जनगणना में गोत्र या उपजाति नहीं लिखकर मूल जाति लिखने का आह्वान किया गया। मूल जाति से ही ओबीसी समाज की जनगणना का वास्तविक आंकड़ा प्रस्तुत होगा। बैठक में एडवोकेट रतन लाल गुर्जर, नरेश पूर्बिया,भेरूलाल भोई, बाल कृष्ण सुहालका, देवनारायण धाभाई ,दिनेश कुमार माली व शर्मिला माली ने कई महत्वपूर्ण सुझाव दिये।
यूजीसी बिल लागू किया जाए,का समर्थन किया जाएं।
महिला आरक्षण बिल का समर्थन करते हुए महिला ओबीसी का कोटा निश्चित किया जाए।
टीएसपी क्षेत्र में आरक्षण शुन्य कर दिया गया है। जिसे 27% ओबीसी आरक्षण किया जाए।
12वीं बोर्ड में 90% से अधिक अंक लाने वाले प्रतिभाशाली ओबीसी के विद्यार्थियों को राजस्थान प्रशासनिक सेवा की तैयारी के लिए ओबीसी महापंचायत द्वारा कोचिंग की व्यवस्था की जाएगी।
ओबीसी समाज में जागरूकता लाने हेतु पंपलेट छपवा कर घर-घर वितरित किए जाएंगे।
सभी वक्ताओं में ज़ोर देकर कहा की ओबीसी समाज को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधा की जानकारी घर-घर तक पहुंचाया जाए। ताकि समाज को फायदा मिल सके। मोटिवेशनल स्पीकर नवनीत नागर का महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर विधार्थियों को दिया गया मोटिवेशनल काफी सराहनीय रहा , सहयोग के लिए सभी ने धन्यवाद दिया। अंत में नरेश पूर्बिया ने सभी को धन्यवाद दिया।