अवैध रेत टैक्टर को खनिज विभाग ने पकड़कर की कार्यवाही –
अवैध रेत टैक्टर को खनिज विभाग ने पकड़कर की कार्यवाही –
हर खबर की दुनिया सिंगरौली।
जिले में अवैध रेत, गिट्टी, मुरूम परिवहन पर खनिज विभाग एवं पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है वही दिन सोमवार को कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशानुसार और खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनिज निरीक्षक अशोक मिश्रा ने जांच के दौरान एक ट्रैक्टर ट्रॉली क्रमांक MP66ZD8068 को बिना वैध अभिवहन पास के रेत का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा। नियमों के उल्लंघन पर वाहन को तत्काल जप्त कर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस चैकी जयंत में खड़ा करवा दिया गया है फिलहाल संबंधित वाहन के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत वैधानिक कार्यवाही की प्रक्रिया जारी है।