हुसैनाबाद अवैध स्टोन चिप्स लदा हाइवा जब्त,
अवैध स्टोन चिप्स लदा हाइवा जब्त, प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में वाहन पकड़ा गया
पलामू: हुसैनाबाद के अनुमंडल पदाधिकारी गौरांग महतो एवं पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बीती रात संयुक्त क्षेत्र भ्रमण के दौरान अवैध स्टोन चिप्स लदे एक हाइवा को हुसैनाबाद के जेपी चौक के समीप से पकड़ा।अधिकारियों ने जय प्रकाश चौक से जेएच03एबी4408 नंबर के हाइवा को रोककर थाना लाया। जांच के दौरान चालक से वाहन एवं खनिज परिवहन से संबंधित वैध कागजात की मांग की गई, लेकिन चालक कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका. इसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर अंचल अधिकारी हुसैनाबाद पंकज कुमार ने वाहन को अग्रतर कार्रवाई के लिए भेज दिया । प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन एवं परिवहन में लगे लोगों में हड़कंप मच गया है।