logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग उठाई

गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत सोमवार को सर्व हिंदू समाज के लोगों ने गाय को विशेष दर्जा देकर राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग उठाई। लोगों ने तहसीलदार हुकुमचंद मीणा को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने से पहले बड़ी संख्या में लोग बस स्टैंड पर जुटे। यहां से नारे लगाते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे। वहां तहसीलदार मीणा को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में मांग की गई कि गोवंश की सेवा, सुरक्षा, राष्ट्रीय सम्मान के लिए केंद्रीय कानून बनाया जाए। गो पालन मंत्रालय की स्थापना की जाए। अखिल भारतीय वेदलक्षणा गोवंश को राष्ट्रमाता, राष्ट्र अराहारा का संवैधानिक दर्जा देने की मांग रखी गई। केंद्रीय गोसेवा मंत्रालय बनाने की मांग की गई। एकीकृत केंद्रीय कानून बनाने की मांग की गई।
ज्ञापन में राजस्थान में गोवंश के संरक्षण, संवर्धन, वध पर पूर्ण प्रतिबंध के लिए कठोर कानून बनाने की मांग की गई। राज्य में गो आधारित अर्थव्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग भी की गई। ज्ञापन देने वालों में रवि गुर्जर, चंद्रप्रकाश सांखला, वैद्य राधेश्याम गर्ग, चंद्रप्रकाश नागर, चेतन भारती, सुरेश गोस्वामी, रामनिवास नागर, सीपी जाट, रामनिवास सुमन, गौरव नागर, नितेश सुमन, दुर्गेश नागर, अनिल नागर, गोलू, अजय मोडिया सहित बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोग शामिल थे।

Aima media jhalawar

6
552 views

Comment