बीती रात सड़क हादसे में चार चचेरे भाइयों की सड़क दुर्घटना में हुई मौत शादी समारोह से वापस हो रहे थे घर
बीती रात सड़क हादसे में चार चचेरे भाइयों की सड़क दुर्घटना में हुई मौत शादी समारोह से वापस हो रहे थे घर
#लखीमपुर लखीमपुर खीरी में तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना पर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस बुलाई।
पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बाइक सवारों दो युवकों की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि एक युवक का बायां पैर कटकर अलग हो गया। उसकी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। दूसरे की स्वास्थ्य केंद्र बेहजम ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। हादसा फरधान थाना क्षेत्र के लखनापुर चौराहे के पास हुआ।
बसारा गांव के रहने वाले आदर्श कुमार (29), अनुज कुमार (35) और मिर्जापुर सोनौरा गांव के कृष्णा शुक्ला (30) व मोहित (32) सोमवार रात करीब दो बजे अलग-अलग बाइकों से फरधान थाना क्षेत्र के कैंमासुर गांव में एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। तभी एक अनियंत्रित कार ने उनकी बाइकों में टक्कर मार दी।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नाम पता