logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जनगणना करने वाले कर्मचारियों को मिला प्रशिक्षण: प्रगणकों-पर्यवेक्षकों को मिली ट्रेनिंग, कलेक्टर ने पारदर्शिता बरतने के दिए निर्देश

झालावाड़ में जनगणना-2027 के तहत सोमवार को जिला परिषद सभागार में प्रगणक पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के सभी उपखंडों से संबंधित अधिकारी और कार्मिक उपस्थित रहे।
जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना 2027 का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील है। यह देश की विकास योजनाओं की आधारशिला का कार्य करता है। उन्होंने इसमें लगे सभी कार्मिकों को पूर्ण सतर्कता, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
लापरवाही से बचने के निर्देश
कलेक्टर ने प्रगणक पर्यवेक्षकों से कहा कि वे प्रशिक्षण के दौरान दी जा रही जानकारी को गंभीरता से समझें और व्यावहारिक रूप से आत्मसात करें। इससे उन्हें फील्ड में कार्य करते समय किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने जनगणना कार्य में प्रत्येक जानकारी के सही और सटीक संकलन की आवश्यकता पर जोर दिया और किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचने को कहा।

इस अवसर पर भवानीमंडी की एसडीएम श्रद्धा गोमे, उप जिला जनगणना अधिकारी डॉ. आशीष यादव सहित सभी उपखण्ड अधिकारी, नगरीय निकायों के अधिशाषी अधिकारी, विकास अधिकारी और तहसीलदार मौजूद रहे।
साप्ताहिक समीक्षा बैठक भी हुई
इधर आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक सोमवार को कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में मिनी में हुई। बैठक में जिले की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, प्रशासनिक कार्यों, जनशिकायतों के निस्तारण तथा आवश्यक सेवाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिला कलक्टर ने संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए 30 दिन से अधिक अवधि से लंबित प्रकरणों पर विभागवार चर्चा की।
Aima media jhalawar




7
568 views

Comment