logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जगांव–एकोडी मार्ग पर बेलगाम रेत ट्रैक्टरों का आतंक, प्रशासन पर उठे सवाल

सेजगांव–एकोडी मार्ग पर बेलगाम रेत ट्रैक्टरों का आतंक, प्रशासन पर उठे सवाल
गोंदिया/तिरोड़ा: सेजगांव से एकोडी की ओर आने वाले रेत से भरे ट्रैक्टर इन दिनों ग्रामीणों के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, इन ट्रैक्टरों की रफ्तार पर किसी भी प्रकार का नियंत्रण नहीं है। सड़क पर बच्चे या अन्य वाहन होने के बावजूद चालक गति कम नहीं करते, जिससे गंभीर हादसे की आशंका बनी रहती है।
ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि रेत परिवहन में नियमों का खुला उल्लंघन हो रहा है। कई ट्रैक्टर बिना रॉयल्टी के रेत लेकर आ-जा रहे हैं, लेकिन इस ओर प्रशासन या संबंधित पटवारी द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
बताया जा रहा है कि दो-तीन दिन पहले इसी मार्ग पर एक रेत से भरा ट्रैक्टर पलट गया था। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन इससे संभावित खतरे का अंदाजा लगाया जा सकता है।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए रेत परिवहन पर नियंत्रण किया जाए, ट्रैक्टरों की गति सीमा तय की जाए और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

9
853 views

Comment