हैदरनगर में खुला न्यूरो थेरेपी हेल्थ केयर सेंटर, अब मरीजों को नहीं जाना पड़ेगा बाहर
हैदरनगर में खुला न्यूरो थेरेपी हेल्थ केयर सेंटर, अब मरीजों को नहीं जाना पड़ेगा बाहर
हैदरनगर, पलामू: स्थानीय प्रखंड के शुक्र बाजार स्थित कामता दुबे के मकान में न्यूरो थेरेपी हेल्थ केयर सेंटर का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया गया। उद्घाटन अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।इस मौके पर डॉ. एम.पी. सिंह ने कहा कि क्षेत्र में इस तरह का सेंटर खुलने से मरीजों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
सेंटर संचालक सह सीनियर न्यूरो थेरेपीस्ट राकेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि यहां कमर दर्द, कंधे का दर्द, गैस, लिकोरिया, थायराइड सहित विभिन्न दर्द संबंधी समस्याओं का न्यूरो थेरेपी पद्धति से बिना दवा और बिना मशीन उपचार किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि इस पद्धति से कई मरीजों का सफल उपचार कर उन्हें स्वस्थ किया जा चुका है और वे सामान्य जीवन जी रहे हैं।उद्घाटन समारोह में डॉ. श्याम बिहारी मेहता, डॉ. अमरेश मेहता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।