logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*बीकानेर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, गंगानगर और सीकर में बिजली कड़कने के साथ बहुत तेज़ हवाएँ चलने और हल्की बारिश के साथ तूफ़ान आने की प्रबल संभावना है।

*बीकानेर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, गंगानगर और सीकर में बिजली कड़कने के साथ बहुत तेज़ हवाएँ चलने और हल्की बारिश के साथ तूफ़ान आने की प्रबल संभावना है।Alert

*बाड़मेर : चौहटन जिला अस्पताल के कार्मिक द्वारा फोन पर दी जा रही ट्रांसफर करवाने की धमकियों का वायरल हो रहा ऑडियो*

सोशल मीडिया साइट्स पर सोमवार को वायरल हो रहे वीडियो में एक कार्मिक दूसरे को दे रहा ट्रांसफर करने की धमकियां,
जिला अस्पताल का तकनीकी सहायक अपने ही अस्पताल के नर्सिंग अधीक्षक को दे रहा बांसवाड़ा डूंगरपुर भेजने की धमकी,
नर्सिंग अधीक्षक द्वारा पीएमओ से बात करने का कहने का कहने पर उसने कहा पीएमओ को भी भेज दूंगा बांसवाड़ा डूंगरपुर,
हालांकि यह चैनल इस धमकी भरे ऑडियो की नहीं करता पुष्टि लेकिन वायरल ऑडियो को लेकर अस्पताल के गलियारों में शुरू हुई गहमागहमी,
जानकारी के मुताबिक अस्पताल समय में ड्यूटी से नादारद पाए जाने पर दिए गए नोटिस को लेकर नर्सिंग अधीक्षक पर उत्तेजित हो रहा था तकनीकी सहायक
चौहटन जिला अस्पताल के पीएमओ ने तकनीकी सहायक को दिया नोटिस तो देर रात बाद नर्सिंग ऑफिसर पर निकाली भड़ास

*बाड़मेर : मंत्री बोले- भाजपा ऑफिस में एक घंटे जनसुनवाई करूंगा:कहा- अधिकारी भी साथ रहेंगे; बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बाड़मेर ऑफिस का किया वर्चुअल उद्घाटन*

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने टोंक से बाड़मेर बीजेपी कार्यालय का वर्चुअल लोकार्पण किया

इससे पूर्व सोमवार को बाड़मेर ऑफिस में हवान हुआ। इसमें जिलाध्यक्ष और उनकी पत्नी ने आहूतियां दी। इस प्रोग्राम में बाड़मेर प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत भी पहुंचे। मंत्री और जिलाध्यक्ष ने लोकार्पण पटि्टका का अनावरण किया

बाड़मेर प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा- इस ऑफिस से से अगली पीढ़ी के कार्यकर्ताओं का निर्माण होगा। यह निश्चित रूप से हम सबके लिए नई सौगात है। यहां कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया जाएगा

मंत्री ने कहा कि जब भी बाड़मेर आऊंगा तब एक घंटे यहां आकर जनसुनवाई करूंगा। अधिकारी साथ होंगे तो कार्यकर्ताओं की निश्चित तौर पर सुनवाई होगी

बीजेपी ऑफिस के उद्घाटन से पहले पार्टी के नेताओं ने हवन किया

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया वर्चुअल लोकापर्ण

सोमवार को टोंक आए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बाड़मेर समेत प्रदेश के 7 बीजेपी कार्यालयों का वर्चुअल लोकार्पण किया गया
बाड़मेर कार्यालय लोकार्पण में चौहअन विधायक आदूराम मेघवाल, पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह, भाजपा नेता स्वरूपसिंह खारा, समेत भाजपा पदाधिकारी समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे

भाजपा जिला अध्यक्ष अनंतराम विश्नोई ने कहा-आज से हमारा कार्यालय आमजन की सेवा के लिए हमेशा 24 घंटे खुला रहेगा यहां आने वाले हर फरियादी की सुनवाई होगी और कार्यालय में विधायक, मंत्री सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनसुनवाई करेंगे

जिलाध्यक्ष बोले-24 घंटे कार्यालय प्रभारी यहां मौजूद रहेंगे

रात को सुंदरकांड का पाठ, सुबह हवन

बीजेपी ने रविवार रात को सुंदरकांड का आयोजन किया। सोमवार को सुबह भाजपा कार्यालय में विधि-विधान से हवन किया गया। इसमें बीजेपी जिलाध्यक्ष अनंतराम विश्नोई और उनकी पत्नी ने आहुतियां डालीं

राजस्थान में गर्मी का कहर,,बाड़मेर में 46.4 डिग्री के साथ 'आसमान से बरसी आग'; IMD ने जारी किया 17 जिलों में हीट वेव का येलो अलर्ट।

*खाटूश्यामजी (सीकर)*
बाबा श्याम का दो दिवसीय मासिक मेला परवान पर,
रात्रि से ही श्रद्धालु कतारबद्ध होकर बाबा श्याम के कर रहे दर्शन,
मोहिनी एकादशी पर बाबा श्याम का सतरंगी फूलों से किया मनमोहक श्रृंगार,
श्रद्धालु बाबा श्याम से अपने घर परिवार व व्यापार की खुशहाली की कर रहे कामनाएं,
गर्मी को देखते हुए श्री श्याम मंदिर कमेटी ने की अतिरिक्त व्यवस्थाएं,
ठंडा पानी,बड़े कूलरों, बड़े पंखे,धूप से बचाव के लिए छाया की व्यवस्थाएं,
डीवाईएसपी राव आनंद कुमार व थानाधिकारी पवन कुमार चौबे के नेतृत्व में सुरक्षा जाब्ता तैनात,
पुलिस जवान,आरएसी के जवान, होमगार्ड्स,कमेटी के सुरक्षा गार्ड्स व सेवादार दे रहे हैं सेवाएं,
यातायात व्यवस्था को किया गया है मजबूत,

*बालोतरा: पुलिस ने चोरी की वारदात का किया खुलासा*

सिणधरी पुलिस ने दो शातिर चोर किए गिरफ्तार, आरोपी ओमप्रकाश और अक्षय सोनी गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से 4 किलो चांदी,30 ग्राम सोना बरामद, 26 फरवरी की रात को सारणों का तला में सूने घर में हुई थी चोरी, SP रमेश के निर्देशन में सिणधरी SHO विशाल कुमार के नेतृत्व में खुलासा

*बालोतरा : थाना समदड़ी द्वारा अवैध हथियार 12 बोर बंदूक बरामद*

आरोपी भूराराम उर्फ भरत व सप्लायर महेन्द्र गिरफ्तार

*महिला स्वयं सहायता समूहों के बकाया भुगतान को लेकर निर्देश जारी*

बालोतरा, 27 अप्रैल। महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनवाड़ी केंद्रों पर पोषाहार आपूर्ति करने वाले महिला स्वयं सहायता समूहों के बकाया भुगतान को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं।
महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक नितिन गहलोत ने समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लंबित भुगतान को प्राथमिकता से निपटाएं। उन्होंने बताया कि सभी परियोजना अधिकारियों को यह प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा कि उनके क्षेत्र में किसी भी महिला स्वयं सहायता समूह का भुगतान बकाया नहीं है। यदि किसी स्तर पर भुगतान लंबित है, तो संबंधित अधिकारी को बकाया राशि के साथ-साथ अतिरिक्त बजट की मांग एवं विलंब के कारणों का स्पष्ट उल्लेख करते हुए 7 दिवस के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।
उल्लेखनीय है कि माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा 24 अप्रैल 2026 को आयोजित राज्य स्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दिए गए निर्देशों एवं जिला कलक्टर के आदेशों की पालना सुनिश्चित करते हुए सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर पोषाहार उपलब्ध कराने वाले महिला समूहों का बकाया भुगतान नियमानुसार किया जाना है।

*जयपुर: फुलेरा बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट के चलते हुआ हादसा*

शॉर्ट सर्किट के चलते छप्पर में लगी भीषण आग, आग लगने से 13 बकरियां और 2 गाय जिंदा जली, ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, आगजनी की सूचना पर फुलेरा थाना पुलिस पहुंची मौके पर, ग्राम पंचायत खंडेल का मामला, ग्रामीणों ने परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की, सूचना पर पूर्व सरपंच महादेव कुमावत

*आबकारी विभाग से जुड़ी खबर*

प्रदेश में नवीनीकरण से शेष रही मदिरा दुकानों को होगी ई-नीलामी,
आरक्षित राशि में 10% की कमी के साथ होगी ई-नीलामी,
29 से 31 मार्च तक होगा ई-नीलामी प्रक्रिया से बंदोबस्त,
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 230 दुकानों का नहीं हो सका था बंदोबस्त,
आबकारी विभाग ने अब आरक्षित दर में कमी करके ई-नीलामी प्रक्रिया का लिया फैसला,
प्रदेश में 230 दुकानों का बंदोबस्त हो तब जाकर मिले 400 करोड़ का राजस्व

*कोलकाता : TMC सांसद मिताली की कार पर ईंट-पत्थर, लाठियों से हमला:सांसद, उनका ड्राइवर घायल; TMC बोली- शाह की धमकी के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं का हमला*

TMC सांसद चुनाव प्रचार में जा रही थी, इसी दौरान हमला हुआ।
पश्चिम बंगाल के हुगली में सोमवार को TMC सांसद मिताली बाग की कार पर हमला हुआ। हमला उस वक्त हुआ, जब मिताली बाग गोगहाट से आरामबाग में अभिषेक बनर्जी के रोड शो में शामिल होने जा रही थीं। हमले में कार के शीशे टूट गए। सांसद और उनके ड्राइवर को चोट आई है

दोनों को आरामबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले के बाद कैमरे के सामने मिताली बाग फूट-फूटकर रो पड़ीं। उन्होंने कहा, ‘मेरी गाड़ी की हालत देखिए। उन लोगों ने बड़े-बड़े पत्थर फेंके। मैं किसी तरह जान बचाकर निकली हूं

TMC का आरोप है कि भाजपा समर्थकों ने गोगहाट में सांसद की गाड़ी पर ईंट-पत्थर और लाठियों से हमला किया TMC ने अपने ट्वीट में कहा- गृह मंत्री अमित शाह ने धमकी दी थी कि जो भी घर से बाहर निकलेगा, उसे उल्टा लटका दिया जाएगा उसी के बाद यह हमला हुआ

*प्री-मानसून दिखाएगा खेल 28, 29 और 30 अप्रैल को होगी भारी बारिश, इन राज्यों के लिए मौसम विभाग का अलर्ट*

*27 अप्रैल सोमवार*

प्री-मानसून के सीज़न के देश में दस्तक देने के बाद से मौसम में बदलाव देखने को मिला है। मौसम में बदलाव से कई राज्यों में फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है। मानसून के 2025 सीज़न के दौरान देशभर में शानदार बारिश देखने को मिली थी, जिसकी वजह से एक्सपर्ट्स ने 2026 में जोरदार बारिश का पूर्वानुमान लगाया था। हालांकि कुछ दिन पहले आई रिपोर्ट के अनुसार इस साल बारिश पर अल-नीनो का प्रभाव पड़ने की संभावना जताई जा रही है। इसी बीच अब देश में प्री-मानसून खेल दिखाएगा। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कई राज्यों में 28, 29 और 30 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
*◙ उत्तरपश्चिम भारत:*
उत्तरपश्चिम भारत में प्री-मानसून खेल दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 28, 29 और 30 अप्रैल को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कई जगह भारी बारिश होगी। इस दौरान कई जगह हल्की बारिश होने की भी संभावना है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने, धूल भरी आंधी चलने और बिजली गरजने का भी अलर्ट है। साथ ही कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है।
*◙ पूर्वी और मध्य भारत:*
पूर्वी और मध्य भारत में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने 28, 29 और 30 अप्रैल को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा और झारखंड में कई जगह भारी बारिश तो कई जगह हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ जिलों में 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने, धूल भरी आंधी चलने और बिजली गरजने और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि का भी अलर्ट है।
*◙ दक्षिण भारत:*
दक्षिण भारत के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, माहे यनम, कराईकल और रायलसीमा में 28, 29 और 30 अप्रैल को जमकर बादल बरसेंगे। इस दौरान कई जगह 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने और बिजली गरजने का भी अलर्ट है।
*◙ उत्तरीपूर्व भारत:*
उत्तरीपूर्व भारत में प्री-मानसून खेल दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 28, 29 और 30 अप्रैल को असम, अरुणाचल प्रदेश, मिज़ोरम, मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा और नागालैंड में तेज़ बारिश होगी। इस दौरान कई जगह तेज़ हवा चलने, धूल भरी आंधी चलने और बिजली गरजने की भी संभावना है।
*◙ पश्चिम भारत:*
पश्चिम भारत में भी बदले हुए मौसम का असर दिखेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 28, 29 और 30 अप्रैल को महाराष्ट्र में कुछ जगहों पर और भारी बारिश होगी। इस दौरान तेज़ हवा चलने और धूल भरी आंधी चलने का भी अलर्ट है।

*राजस्थान पुलिस की नागरिक सेवाएं अब और आसान हुई।*

_घर बैठे पाएं नागरिक सेवाओं का लाभ।_

घर बैठे करें शिकायत दर्ज या किरायेदार/नौकर का पंजीकरण।

खोया सामान व गुमशुदा व्यक्ति की रिपोर्ट आसानी से दर्ज करें।

साइबर अपराध में तुरंत सहयोग प्राप्त करें।

गिरफ्तार व्यक्तियों की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध।

पुलिस कार्यप्रणाली पर सुझाव/शिकायत भी दर्ज करें।

एक क्लिक में कई सेवाएं – समय की बचत, सुविधा आपकी।

विजिट करें: police.rajasthan.gov.in⁠

आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।

*#RajasthanPolice*

*बाड़मेर : बकरियां चराने जा रही महिला को बोलेरो-कैंपर ने मारी टक्कर:मौके पर ही हुई मौत, 2 मवेशी भी कुचले; गाड़ी छोड़कर भागा ड्राइवर*

बकरियां चराने जा रही महिला को बोलेरो कैंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। दो बकरियां भी चपेट में आकर कुचली गई। धमाके की आवाज सुनकर लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। घटना के बाद ड्राइवर सामान से भी गाड़ी रोड पर छोड़कर फरार हो गया

घटना बाड़मेर जिले के धनाऊ थाना इलाके भारत माला रोड पर बावड़ी कलां (मीठे का तला गांव) में सोमवार सुबह 10 बजे के करीब हुई। सूचना मिलने पर धनाऊ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच की जा रही है

बोलेरो कैंपर का ड्राइवर गाड़ी सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। कैंपर में सामान भरा हुआ है। पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया और ड्राइवर की तलाश कर रही है।

भारत-माला के रास्ते खेत की तरफ जा रही थी

पुलिस के अनुसार- बोलेरो कैंपर की चपेट में आई महिला बादली देवी पत्नी कृष्णराम चौहटन के बावड़ी कलां गांव की रहने वाली थी। बादली देवी सोमवार सुबह 10 बजे बकरियां चराने के लिए भारत माला रोड से होकर खेत की तरफ जा रही थी

बावड़ी गांव से धनाऊ की तरफ जाने पर करीब 1 किलोमीटर दूर सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो कैंपर ने बादली देवी और बकरियों को टक्कर मार दी। बादली देवी और दो बकरियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बोलेरो कैंपर ड्राइवर गाड़ी वहीं छोड़ मौके से फरार हो गया

बेटे ने दी रिपोर्ट

हादसे की सूचना मिलने पर धनाऊ पुलिस मौके पर पहुंची। महिला को चौहटन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहा डॉक्टर ने मृत घोषित किया। शव को चौहटन हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी रखवाया गया। बादली देवी के बेटे श्रवण कुमार ने रिपोर्ट दी। इसके बाद पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया गया

पुलिस ने बोलेरो कैंपर को जब्त कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

*प्रभारी सचिव ने चिकित्सा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, सुधार के दिए निर्देश*
बाड़मेर,27 अप्रैल l
बाड़मेर जिले के प्रभारी सचिव रोहित गुप्ता ने सोमवार को राजकीय चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, डॉक्टरों की उपस्थिति, दवा वितरण व्यवस्था और मरीजों को दी जा रही सेवाओं का विस्तार से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने वार्डों का दौरा कर भर्ती मरीजों से बातचीत की और उन्हें मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा साफ-सफाई और व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने आपातकालीन सेवाओं, लैब और दवा वितरण केंद्र का भी निरीक्षण कर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप आमजन को बेहतर और सुगम चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। अस्पताल प्रशासन ने प्रभारी सचिव को व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया। इस मौके पर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ हनुमान राम चौधरी समेत संबंधित अधिकारी और चिकित्सा स्टाफ भी उपस्थित रहे।

*आमजन को राहत पहुंचाने के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें: गुप्ता*

*प्रभारी सचिव रोहित गुप्ता ने ली समीक्षा बैठक*

बाड़मेर, 27 अप्रैल। जिले के प्रभारी सचिव रोहित गुप्ता ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित बैठक में पेयजल, बिजली, एलपीजी आपूर्ति, हीटवेव से बचाव एवं विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गर्मी के मौसम को देखते हुए आमजन को राहत पहुंचाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं।
इस दौरान प्रभारी सचिव ने पेयजल आपूर्ति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी क्षेत्रों में निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा नए खोदे गए ट्यूबवेल के कनेक्शन शीघ्र जारी किए जाएं। उन्होंने बिजली आपूर्ति की समीक्षा के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने तथा आरडीएसएस योजना के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही पावर ग्रिड की आरओडब्ल्यू में आ रही बाधाओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया। उन्होंने हीटवेव से बचाव के लिए समुचित प्रबंध करने, जन-जागरूकता बढ़ाने तथा समर कंटिजेंसी प्लान का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए चिकित्सा विभाग को आवश्यक तैयारियां रखने को कहा।

एलपीजी आपूर्ति की समीक्षा करते हुए प्रभारी सचिव ने गैस सिलेंडरों की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा ग्राम रथ के बेहतर क्रियान्वयन, मुख्यमंत्री विकसित ग्राम,शहरी वार्ड अभियान, फ्लैगशिप योजनाओं एवं बजट घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।उन्होंने सरकारी कार्यालयों में सोलर प्लांट स्थापना कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देते हुए नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने पर बल दिया। बैठक में जिला कलक्टर सुशील कुमार , अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्र सिंह चांदावत, मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि कुमार, उपखंड अधिकारी यशार्थ शेखर, यक्ष चौधरी, कल्पित तथा श्रवण सिंह राजावत सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

*प्रभारी सचिव डॉ. रोहित गुप्ता ने रामसर कुआं में विकास कार्यों का किया निरीक्षण*

बाड़मेर, 27 अप्रैल। जिले के प्रभारी सचिव डॉ. रोहित गुप्ता ने सोमवार को पंचायत समिति बाड़मेर ग्रामीण की ग्राम पंचायत रामसर कुआं का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया।
इस दौरान प्रभारी सचिव गुप्ता ने ग्रेवल सड़क निर्माण कार्य का अवलोकन करते हुए गुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा की तथा कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। प्रभारी सचिव ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत संचालित कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने लाभार्थियों से संवाद कर योजना के प्रभाव, निर्माण कार्य की प्रगति एवं मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान डॉ. गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र लाभार्थियों को समय पर लाभ मिल सके। उन्होंने आवश्यक सुधार के लिए भी दिशा-निर्देश प्रदान किए। इस अवसर पर संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

*बाड़मेर : 25 लाख का सोना, 4.4 किलो चांदी चुराने वाले गिरफ्तार:जालोर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर 2 को पकड़ा; महाराष्ट्र रहता है पीड़ित परिवार*

बालोतरा के सारणों की ढाणी गांव के बंद मकान में 4.44 किलो चांदी, 163 ग्राम सोना चुराने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर जालोर जेल से पकड़ा है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 4 किलो चांदी और 30 ग्राम सोना बरामद कर लिया है। चोरी में इस्तेमाल की बाइक भी जब्त की है। वारदात 26 फरवरी की रात हुई थी।

पुलिस ने चुराया माल बरामद किया।
पुलिस ने चुराया माल बरामद किया।
पीड़ित के भाई ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट

बालोतरा SP रमेश ने बताया- 27 फरवरी को सिणधरी थाने में सारणों की ढाणी में रहने वाले खेताराम पुत्र तुलछाराम ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में खेताराम ने बताया- मेरे भाई पदमाराम का मकान गांव में ही है। वह परिवार के साथ महाराष्ट्र में रहता है।

26 फरवरी की रात 11 बजे से सुबह 4 बजे के बीच चोरों ने मकान के ताले तोड़े और अंदर घुस गए। चोरों ने घर से सोने की 163 ग्राम (14 तोला) के जेवर और 4.44 किलो चांदी की ज्वेलरी चुरा ली। साथ ही 40 हजार रुपए भी ले गए।

जालोर पुलिस ने किया गिरफ्तार

SP रमेश ने बताया- वारदात के बाद ASP हरफूल सिंह और DSP देरावर सिंह के सुपरविजन में सिणधरी थानाधिकारी विशाल कुमार के नेतृत्व में टीम बनाई। टीम ने संदिग्धों से पूछताछ की गई। इस दौरान जालोर पुलिस ने चोरों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों ने सिणधरी में चोरी की वारदात करना कबूल किया। जालोर पुलिस ने बालोतरा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर जालोर जेल से सारणों का तला (आडेल) गांव के ही ओमप्रकाश पुत्र गजेंद्र और जालोर के बिशनगढ़ के केशवना गांव के अक्षय कुमार पुत्र साकलचंद को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद माल बरामदगी की गई।

ओमप्रकाश के खिलाफ जालोर जिले के बिशनगढ़ में एक और अक्षय कुमार के खिलाफ कोतवाली-बिशनगढ़ थाने में दो मामले दर्ज हैं। यह कार्रवाई सिणधरी थाना पुलिस ने ऑपरेशन अश्ववेग के तहत की।

*Devashish Govind Tokekar*
*VANDE Bharat live tv news Nagpur*
Editor/Reporter/Journalist
RNI:- MPBIL/25/A1465
*Indian Council of press,Nagpur*
Journalist Cell
*All India Media Association
Nagpur*
*District President*
*Delhi Crime Press*
RNI NO : DELHIN/2005/15378
AD.Associate /Reporter
*INDIAN PRESS UNION*
District Reporter
Contact no.
9422428110/9146095536
Head office:- plot no 18/19, flat no. 201,Harmony emporise, Payal -pallavi society new Manish Nagar somalwada nagpur - 440015

4
571 views

Comment