logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पुलिस मुठभेड़ में शातिर अभियुक्त घायल गिरफ्तार, अवैध असलहा बरामद

प्रतापगढ़ के थाना अंतू क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में एक शातिर बदमाश घायल हो गया, जिसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त सुलेमान के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस तथा गोवध से संबंधित उपकरण बरामद किए गए हैं। घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जब्त कर ली है।
हालांकि, इस दौरान एक अन्य अभियुक्त मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दीपक भुकर के निर्देशन में की गई। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा।

गोविंद राज
प्रतापगढ़

1
646 views

Comment