logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नगरीय निकायों की फोटोयुक्त मतदाता सूची का पुनरीक्षण हेतु रजिस्ट्रीकरण, सहायक रजिस्ट्रीकरण एवं अपील प्राधिकारी नियुक्त

नगरीय निकायों की फोटोयुक्त मतदाता सूची का पुनरीक्षण हेतु रजिस्ट्रीकरण, सहायक रजिस्ट्रीकरण एवं अपील प्राधिकारी नियुक्त

म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग के पत्र दिनांक 23 अप्रैल 2026 के अनुसार नगरीय निकायों की फोटोयुक्त मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया जाना है। इस हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन भिण्ड ने नगरीय निकायों के पुनरीक्षण हेतु रजिस्ट्रीकरण, सहायक रजिस्ट्रीकरण एवं अपील प्राधिकारी नियुक्त किए हैं। जिसमें नगर पालिका निगम भिण्ड के लिए अपील प्राधिकारी अपर कलेक्टर भिण्ड, श्री अखिलेश शर्मा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भिण्ड को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, वार्ड क्रमांक 01-15 के लिए सुश्री शालू दौहरे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत भिण्ड, वार्ड क्रमांक 16-30 के लिए श्री रंजीत सिंह कुशवाह नायब तहसीलदार भिण्ड शहरी, वार्ड क्रमांक 31-45 के लिए श्री देवेन्द्र तोमर नायब तहसीलदार पीपरी तथा वार्ड क्रमांक 46-60 के लिए श्री मोहन लाल शर्मा नायब तहसीलदार भिण्ड ग्रामीण को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया है। नगर पालिका परिषद गोहद के लिए अपील प्राधिकारी अपर कलेक्टर भिण्ड, श्री राजन बी.नाडिया अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गोहद को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, श्री विश्राम शाक्य नायब तहसीलदार गोहद को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, नगर पालिका परिषद लहार के लिए अपील प्राधिकारी अपर कलेक्टर भिण्ड, श्री विजय यादव अनुविभागीय अधिकारी राजस्व लहार को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, श्री दीपक शुक्ला तहसीलदार लहार को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है।
नगर परिषद मेहगांव के लिए अपील प्राधिकारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मेहगांव, श्री राजकुमार नागोरिया तहसीलदार मेहगांव को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, श्री राजवीर शर्मा विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मेहगांव को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, नगर परिषद अकोड़ा के लिए अपील प्राधिकारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भिण्ड, श्रीमती रूपम गुप्ता नायब तहसीलदार भिण्ड को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, श्री सुरेन्द्र राजोरिया नायब तहसीलदार कार्यालय भू-अभिलेख भिण्ड को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, नगर परिषद फूप के लिए अपील प्राधिकारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भिण्ड, श्री अभिषेक गौतम नायब तहसीलदार फूप को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, श्री राकेश कुमार इमले नायब तहसीलदार अटेर को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, नगर परिषद मिहोना के लिए अपील प्राधिकारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व लहार, सुश्री कविता यादव डिप्टी कलेक्टर भिण्ड को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, श्री दशरथ सिंह कौरव विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी रौन को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, नगर परिषद दबोह के लिए अपील प्राधिकारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व लहार, श्री पवन चन्देलिया नायब तहसीलदार मौ को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, श्री प्रेम सिंह बघेल विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी लहार को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, नगर परिषद आलमपुर के लिए अपील प्राधिकारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व लहार, श्री महेश माहौर नायब तहसीलदार आलमपुर को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, श्री आकाश धारवे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत लहार को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, नगर परिषद मौ के लिए अपील प्राधिकारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गोहद, श्री अभिषेक कुशवाह नायब तहसीलदार देहगांव को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, श्री रामपाल बघेल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गोहद को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, नगर परिषद गोरमी के लिए अपील प्राधिकारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मेहगांव, श्री मनीष दुबे तहसीलदार गोरमी को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, श्री राजीव मिश्रा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मेहगांव को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, नगर परिषद रौन के लिए अपील प्राधिकारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व लहार, श्री श्रीनिवास शर्मा नायब तहसीलदार रौन को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सुश्री बंदना गंगल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रौन को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, नगर परिषद मालनपुर के लिए अपील प्राधिकारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गोहद, श्री राकेश श्रीवास्तव नायब तहसीलदार एण्डोरी को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, श्री मनोज धाकड़ नायब तहसीलदार वृत्त अमायन को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है।
उक्त सहायक रजिस्ट्रीकरण, रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में नगरीय निकाय की फोटोयुक्त मतदाता सूची वार्षिक पुनरीक्षण 2026 का कार्य समय-सीमा में संपादित करेंगे। रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा प्राधिकृत कर्मचारी की नियुक्ति आदेश जारी कर सूची सहित मोबाइल नम्बर कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) भिण्ड को दी जावे। दावे और आपत्ति का दैनिक विवरण तैयार कर प्रतिदिन कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) भिण्ड को भेजा जावे। मतदाता सूची से नाम हटाये जाने की सूचना संबंधित को तथा सम्मिलित किये जाने की सूचना की जावे। दावे और आपत्ति का प्रकरण रजिस्टर्ड तैयार किया जावे। मतदाता सूची के प्रारम्भिक प्रकाशन की सूचना तथा अन्तिम प्रकाशन की सूचना जारी कर एक प्रति प्रकाशन दिनांक को ही कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) भिण्ड को भेजी जावे साथ ही आयोग के निर्देशानुसार एवं कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) भिण्ड द्वारा समय-सीमा में जारी किये गये निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें।
Chief Electoral Officer Madhya Pradesh
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
#ECISVEEP
#JansamparkMP
#भिण्ड
#Bhind

23
851 views

Comment