logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शहीद भगत सिंह समाज सेवा सोसायटी ने कबड्डी व राइफल शूटिंग खिलाड़ियों को किया सम्मानित व्यास (पंजाब)

शहीद भगत सिंह समाज सेवा सोसायटी ने कबड्डी व राइफल शूटिंग खिलाड़ियों को किया सम्मानित
व्यास (पंजाब): शहीद भगत सिंह समाज सेवा सोसायटी (NGO) द्वारा बाबा सावन सिंह नगर के होनहार खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। गांव के छोटे-छोटे बच्चों—सुलखन शाह, करनप्रीत सिंह, पवनप्रीत सिंह (छोटा गोल), हर्षदीप सिंह, रंजीत सिंह, जुगराज सिंह और प्रभदीप सिंह—ने इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी व कोच गुरप्रीत सिंह गोल की अगुवाई में मलेशिया में आयोजित कबड्डी कप जीतकर गांव व देश का नाम रोशन किया।
इस उपलब्धि पर सोसायटी के फाउंडर जगदीश सिंह चाहल व उनकी टीम ने खिलाड़ियों को सम्मान चिन्ह भेंट किए। वहीं आर्मी पब्लिक स्कूल ब्यास की छात्राएं हरजोत कौर और अर्चिता वडेरा को राइफल शूटिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पूर्व सरपंच हरप्रीत सिंह सोनू व बलजीत सिंह वड़ैच ने खिलाड़ियों और कोच का सम्मान करते हुए इसे पूरे गांव के लिए गर्व का क्षण बताया। कार्यक्रम में सोसायटी की को-फाउंडर हरमनदीप कौर चाहल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सौजन्य: जगदीश सिंह चाहल, व्यास (पंजाब)
न्यूज़: अरविंद प्रभाकर, दिल्ली

5
145 views

Comment