logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जनगणना 2027 के कार्य सम्पादन हेतु जिले के समस्त लोक सेवकों( न्याय विभाग/ पुलिस विभाग/ होमगार्ड को छोड़कर) के समस्त प्रकार के अवकाश प्रतिबंधित

जनगणना 2027 के कार्य सम्पादन हेतु जिले के समस्त लोक सेवकों (न्याय विभाग/पुलिस विभाग/होमगार्ड को छोड़कर) के समस्त प्रकार के अवकाश प्रतिबंधित

कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी भिण्ड ने जनगणना 2027 के कार्य सम्पादन हेतु जिले के समस्त लोक सेवकों (न्याय विभाग/पुलिस विभाग/होमगार्ड को छोड़कर) के समस्त प्रकार के अवकाश प्रतिबंधित किये हैं।
कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी भिण्ड ने कहा कि शासन द्वारा शैक्षणिक संवर्ग को ग्रीष्मकालीन अवकाश प्रदान करने के संबंधी आदेश के अनुक्रम में इस संवर्ग के समस्त लोकसेवक ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान अपने मुख्यालय पर ही निवास करेंगे। किसी भी लोकसेवक द्वारा मुख्यालय छोड़ने की लिखित अनुमति अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी भिण्ड से प्राप्त होने पर नियंत्रणकर्ता अधिकारी द्वारा अनुमति प्रदान की जावेगी। समस्त लोकसेवक अपने मुख्यालय पर निवासरत रहेंगे और यदि चार्ज जनगणना अधिकारी (तहसीलदार एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी) को किसी लोकसेवक की आवश्यकता जनगणना कार्य के लिए होगी तो उनके द्वारा आदेश जारी करने पर तत्काल निर्दिष्ट स्थान पर उपस्थिति प्रस्तुत करना होगी।
समस्त लोकसेवकों को यदि बीमारी के कारण अवकाश लेना है तो उन्हें जिला मेडिकल बोर्ड का प्रमाण-पत्र प्राप्त कर अपने नियंत्रणकर्ता अधिकारी को प्रस्तुत करना होगा। नियंत्रणकर्ता अधिकारी आवेदन मय मेडिकल बोर्ड के प्रमाण-पत्र के साथ अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी को प्रेषित करेंगे, जहां से विधिवत स्वीकृति/अनुमति जारी होने पर संबंधीजन अवकाश का लाभ ले सकेंगे। नियंत्रणकर्ता अधिकारी मेडिकल अवकाश की अनुशंसा भेजने संबंधी पत्र में यह उल्लेख करेंगे की संबंधी लोकसेवक द्वारा निर्वाचन ड्यूटी/जनगणना ड्यूटी के समय कब-कब मेडिकल अवकाश लिया था। साथ ही संबंधीजन के सेवाकाल का विवरण भी प्रेषित करेंगे, यदि यह पाया जायेगा कि निर्वाचन ड्यूटी एवं जनगणना ड्यूटी के समय ही संबंधित लोकसेवक द्वारा बार-बार अवकाश लिया जा रहा है तो इन्हें शासन नियमों के अनुसार अनिवार्य रूप से सेवानिवृत्त करने संबंधी कार्यवाही प्रारम्भ की जायेगी। उन्होंने कहा कि जिले के समस्त जिला प्रमुख कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी भिण्ड से मुख्यालय छोड़ने की अनुमति प्राप्त करेंगे।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind

19
894 views

Comment