सभी नगरीय निकायों में प्याऊ लगातार संचालित रहें - कलेक्टर
सभी नगरीय निकायों में प्याऊ लगातार संचालित रहें - कलेक्टर
समय सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न
कलेक्टर भिण्ड की अध्यक्षता में समय सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय भिण्ड के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड, अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी तथा कई अधिकारी वर्चुअल रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन पर विशेष फोकस किया। विभागवार लंबित शिकायतों की गहन समीक्षा के बाद उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभाग शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करें। अधिक दिनों से लंबित शिकायतों को शिकायतकर्ता से बातचीत कर समाधान करें।
उन्होंने निर्देश दिए कि टीएल बैठक में सभी ब्लॉक लेवल अधिकारी एसडीएम के पास एक साथ बैठकर बैठक में वर्चुअल उपस्थित रहेंगे।
कलेक्टर ने जल गंगा संवर्धन अभियान एवं गर्मी के मौसम के दृष्टिगत सभी नगरीय निकायों में प्याऊ चालू करें और सुनिश्चित करें कि प्याऊ लगातार संचालित रहें। शिक्षा विभाग अंतर्गत सभी प्राचार्य टंकी की सफाई के लिए ऐप को इंस्टॉल करें और पानी की टंकी की सफाई करवाकर अपलोड करें।
कलेक्टर ने ईकेवाईसी की समीक्षा कर कहा कि समस्त नगरीय निकाय सीएमओ और सीईओ जनपद समग्र ईकेवाईसी पर विशेष ध्यान दें और कार्य में प्रगति लाएं। समग्र आईडी की सभी योजनाओं में आवश्यकता पड़ती है, इसलिए सभी छूटे हुए लोगों की समग्र आईडी बनवाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने सीएम मॉनिट, सीएस मॉनिट, टीएल पत्र निराकरण की समीक्षा की एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिऐ।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind