logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कोतवाली थाना परिसर में एएसपी की अध्यक्षता मे शांति समिति के लोगो के साथ बैठक, नशा मुक्ति पर विशेष जोर







राँची कोतवाली थाना परिसर में नव पदस्थापित एएसपी निखिल राय की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कोतवाली, सुखदेव नगर, हिंदपीढ़ी, डेली मार्केट एवं पंडरा थाना क्षेत्र के सक्रिय शांति समिति के सदस्य, विभिन्न धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा समाज के प्रमुख लोग शामिल हुए। बैठक के उपरांत शांति समिति के सदस्यों ने एएसपी निखिल राय का बुके भेंट कर एवं चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया। बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु नशा मुक्ति अभियान रहा। इस दौरान विस्तार से विचार-विमर्श किया गया कि किस प्रकार समाज को नशा मुक्त बनाया जा सके तथा युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए जागरूकता अभियान को और प्रभावी बनाया जाए। साथ ही नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया एएसपी निखिल राय ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि पुलिस और समाज के बीच बेहतर समन्वय से ही अपराध और नशे के खिलाफ प्रभावी लड़ाई संभव है। उन्होंने सभी से सहयोग की अपेक्षा जताई और कहा है की नशे के कारोबारियों को बख्सा नही जायेगा उनपर पुलिस सख्त कार्यवाई करेगी और आम लोगो से भी अपील की है की नशे के खिलाफ इस कार्यवाई मे पुलिस का सहयोग करे ताकि एक बेहतर और स्वच्छ सामाजिक वातावरण कायम किया जा सके

5
579 views

Comment