विशेष जेल लोक अदालत का आयोजन
विशेष जेल लोक अदालत का आयोजन
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुरैना श्रीमती संगीता मदान के मार्गदर्शन में 26 अप्रैल को विशेष जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया।
विशेष जेल लोक अदालत का शुभारंभ न्यायमूर्ति श्री संजीव सचदेवा मुख्य न्यायाधीश मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया।
विशेष जेल लोक अदालत में अपराधिक राजीनामा योग्य प्रकरणों को रखा गया तथा जेल लोक अदालत के प्रकरणों के निराकरण हेतु खण्डपीठ बनाई गई तथा प्रकरण को निराकरण किया गया। खण्डपीठ में सुलहकर्ता सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही विशेष जेल लोक अदालत के अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुरैना, जिला विधिक सहायता अधिकारी, उपाधीक्षक जिला जेल मुरैना एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुरैना के कर्मचारी उपस्थित रहे।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena