जल गंगा संवर्धन अभियान
जल गंगा संवर्धन अभियान
कलेक्टर के निर्देशन में पीएचई विभाग द्वारा की गई जनजागरुकता गतिविधियां आयोजित
मुरैना जिले में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड के निर्देशन में स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर जांच अभियान चलाया जा रहा है। विभागीय प्रयोगशालाओं एवं फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से पेयजल स्रोतों का परीक्षण किया जा रहा है।
27 अप्रैल तक जिले में 790 विद्यालयों एवं 628 आंगनबाड़ी केंद्रों के पेयजल नमूनों का जैविक एवं रासायनिक परीक्षण किया जा चुका है। कार्यपालन यंत्री श्री अमर सिंह दाहिया के निर्देशन में यह प्रक्रिया सतत रूप से जारी है, जिससे सभी संस्थानों में स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। सोमवार को पी.एच.ई. के विकासखण्ड समन्वयक श्री गिरीश चन्द्र इन्दौलिया, आई.एस.ए. कॉर्डिनेटर श्री रविन्द्र पाल द्वारा विकासखण्ड पहाड़गढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग के सेक्टर पहाड़गढ़ की महिला पर्यवेक्षक सुश्री सांची की उपस्थिति में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को एफटीके से जल परीक्षण करने संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। जल जीवन मिशन के पोर्टल पर जल परीक्षण की डेटा एंट्री की गई।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh