logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शीर्षक: 28 अप्रैल: विश्व कार्यस्थल सुरक्षा एवं स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश पुणे: 28 अप्रैल को विश्व कार्यस्थल सुरक्षा एवं स्वास्थ्य दिवस के अव

शीर्षक:
28 अप्रैल: विश्व कार्यस्थल सुरक्षा एवं स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश
पुणे: 28 अप्रैल को विश्व कार्यस्थल सुरक्षा एवं स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गेनाइजेशन द्वारा एक जागरूकता संदेश जारी किया गया। संगठन ने कहा कि सुरक्षित कार्यस्थल और स्वस्थ कर्मचारी ही एक मजबूत और उज्ज्वल भविष्य की नींव होते हैं।
इस अवसर पर संगठन के प्रतिनिधि सूर्य प्रकाश पाण्डेय ने सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए अपील की कि हर व्यक्ति अपने कार्यस्थल पर सुरक्षा नियमों का पालन करे और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करे। उन्होंने कहा कि “सुरक्षा अपनाएं, जीवन बचाएं और एक खुशहाल कल का निर्माण करें।”
कार्यक्रम के तहत औद्योगिक क्षेत्रों में हेलमेट, सेफ्टी उपकरणों के उपयोग, प्राथमिक चिकित्सा और दुर्घटना से बचाव के उपायों पर विशेष जोर दिया गया। संगठन का मानना है कि छोटी-छोटी सावधानियां बड़े हादसों को रोक सकती हैं।

0
0 views

Comment