बिहार के नवगछिया
बिहार के नवगछिया थाना क्षेत्र से सोशल मीडिया के दुरुपयोग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ महदत्तपुर निवासी एक सिरफिरे युवक ने एक युवती की निजी तस्वीरों को आपत्तिजनक रूप से एडिट कर इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। पीड़िता ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि आरोपी इन तस्वीरों और वीडियो के जरिए उसे लगातार ब्लैकमेल और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है, जिससे उसका पूरा परिवार गहरे तनाव में है। पुलिस ने पीड़िता द्वारा उपलब्ध कराई गई इंस्टाग्राम आईडी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है और अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि तस्वीरों से छेड़छाड़ कर बदनाम करने वाले आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी; साथ ही पुलिस ने नागरिकों से ऐसी किसी भी साइबर घटना की तुरंत सूचना देने की अपील की है।