logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

“3 घंटे में अपहरण का खुलासा: खुटार से युवक सकुशल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

घुंघचाई/पीलीभीत।
थाना घुंघचाई क्षेत्र से सोमवार दोपहर अपहृत युवक को पुलिस ने महज तीन घंटे के भीतर बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है। साथ ही घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से प्रयुक्त महिन्द्रा थार गाड़ी भी बरामद की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ददौल कॉलोनी निवासी रंजीत कौर पत्नी रक्षपाल सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि उनके पुत्र निरवैश सिंह (35) को अज्ञात व्यक्तियों ने फोन कर दिलावरपुर भट्टे के पास इंजन का सामान आने का झांसा देकर बुलाया। निरवैश सिंह अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल से मौके पर पहुंचे, जहां पहले से मौजूद 3-4 लोग काले रंग की थार (UP 27 BS 6285) से उतरे और मारपीट कर उन्हें जबरन वाहन में बैठाकर ले गए।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक जयशंकर सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बीएनएस की धारा 140(3)/115(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया और सर्विलांस टीम को सक्रिय किया। तकनीकी निगरानी के आधार पर युवक की लोकेशन थाना खुटार, जनपद शाहजहांपुर में मिली।

घुंघचाई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुटार क्षेत्र के मलिका गांव के पास से अपहृत निरवैश सिंह को सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही दो आरोपियों—अमरजीत सिंह (निवासी खजुरिया) और गौरा गिल (निवासी मलिका)—को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अमरजीत की बहन द्वारा संचालित बुटीक सेंटर के प्रचार के दौरान सोशल मीडिया से नंबर मिलने पर निरवैश सिंह कथित रूप से महिला को परेशान कर रहा था। इसी से नाराज होकर आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस सफलता में प्रभारी निरीक्षक जयशंकर सिंह के नेतृत्व में दरोगा निशांत कुमार सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।


---

👉 विशेष: त्वरित कार्रवाई और तकनीकी मदद से पुलिस ने एक बार फिर अपनी सक्रियता साबित की है।

0
3 views

Comment