logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हनुमंतधाम सौंदर्यीकरण कार्य का डीएम-सीडीओ ने किया निरीक्षण 31 मई तक हर हाल में काम पूरा करने के निर्देश, सुविधाओं पर जोर

शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी के साथ सोमवार को हनुमंतधाम का स्थलीय निरीक्षण कर रिवर फ्रंट सौंदर्यीकरण कार्य की प्रगति परखीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि 31 मई तक सभी निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्य हर हाल में पूर्ण कर लिए जाएं।

निरीक्षण के दौरान बताया गया कि खन्नौत नदी के पक्का पुल से नए पुल तक पक्की दीवार, पथ निर्माण और आसपास के क्षेत्र का विकास करीब 9.35 करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा है, जिसमें लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।

डीएम ने प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, छाया शेड और बैठने की पर्याप्त व्यवस्था जल्द सुनिश्चित कराने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए सभी कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं।

परियोजना पूरी होने पर हनुमंतधाम से पक्का पुल तक मार्ग जुड़ जाएगा, जिससे लोगों को सुबह और शाम टहलने के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

0
0 views

Comment