logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मानवता की मिसाल मानवेन्द्र सिंह चौहान 'मनु' ने बेसहारा बुजुर्ग दम्पति को दिया सहारा

जनपद एटा में मानवता और संवेदनशीलता का एक प्रेरणादायक

उदाहरण सामने आया है। रविवार को मार्ग से गुजरते समय समाजसेवी हितैषी मानवेन्द्र सिंह चौहान 'मनु की नजर एक बेसहारा बुजुर्ग दम्पति पर पड़ी, जो एक बंद पड़े मकान / दुकान के बाहर अत्यंत दयनीय स्थिति में जीवनयापन कर रहे



थे। यह दृश्य देखकर मनु स्वयं को रोक नहीं पाए और तत्काल रुककर दम्पति का हालचाल जाना। बातचीत के दौरान बुजुर्ग दम्पति ने बताया कि वे पारिवारिक कारणों के अपने परिजनों से अलग रह रहे है और लोगों से सहायता लेकर किसी तरह गुजारा कर रहे है। उनकी व्यथा सुनकर मनु भावुक हो उठे और तुरंत मानवता का परिचय देते हुए उनकी मदद के लिए आगे आए। मनु ने बुजुर्ग दम्पति को दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री एवं वस्त्र उपलब्ध कराए, जिससे उन्हें तत्काल राहत मिली। इसके साथ ही उन्होंने एक



वीडियो के माध्यम से समाज और दम्पति के परिजनों से भावनात्मक अपील की कि इस संदेश को अधिक से अधिक साझा किया जाए, ताकि उनके परिवारजन तक यह बात पहुंच सके और वे अपने बुजुर्गों को अपनाएं। उन्होंने परिजनों से माता-पिता को अपने साथ ले जाकर उनका सहारा बनें। मनु ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि परिवारजन आगे नहीं आते हैं तो वे स्वयं अपनी क्षमता के अनुसार बुजुर्ग दम्पति की हर संभव सहायता करते रहेंगे। इस सराहनीय पहल ने समाज में एक सकारात्मक संदेश दिया है कि जरूरतमंदों की सहायता करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। स्थानीय लोगों ने इस कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे मानवता की सच्ची मिसाल बताया है।

2
90 views

Comment