logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आंगनबाड़ी सहायिकाओं से अवैध वसूली की शिकायत पर विधायक रोमी साहनी का सख्त एक्शन

संवाददाता: आकाश सिंह (AIMA), लखीमपुर खीरी।

पलिया विधानसभा क्षेत्र में आंगनबाड़ी सहायिकाओं से नियुक्ति पत्र जारी करने के नाम पर अवैध धन उगाही की शिकायत सामने आने पर क्षेत्रीय विधायक रोमी साहनी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। शिकायत लेकर पहुंचीं आंगनबाड़ी सहायिकाओं ने विधायक आवास पर अपनी पीड़ा बताते हुए आरोप लगाया कि नियुक्ति पत्र देने के बदले उनसे धन की मांग की जा रही थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक ने तत्काल संबंधित अधिकारियों से वार्ता की और सभी लंबित नियुक्ति पत्र तुरंत मंगवाए। विधायक की मौजूदगी में मौके पर ही सभी सहायिकाओं को उनके नियुक्ति पत्र वितरित किए गए, जिससे महिलाओं में खुशी और राहत का माहौल देखने को मिला।
इस दौरान विधायक रोमी साहनी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार में भ्रष्टाचार और गरीबों के शोषण के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि महिलाओं और जरूरतमंदों के अधिकारों के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के बाद आंगनबाड़ी सहायिकाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विधायक रोमी साहनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय रहते कार्रवाई होने से उन्हें न्याय मिला और उनकी लंबे समय से चली आ रही परेशानी दूर हुई।

16
600 views

Comment