*हत्या का आरोपी पुलिस हिरासत से फरार, अनूपपुर पुलिस के हाथ-पांव फूले*
मध्य प्रदेश/अनूपपुर
*सूचना देने वाले का नाम गोपनीय, SP ने दिए सख्त तलाशी के आदेश*
*📍 अनूपपुर/जैतहरी* 👇
*जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।*
*पुलिस सूत्रों के अनुसार, थाना जैतहरी में अपराध क्रमांक 153/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत हत्या के आरोप में गिरफ्तार शैलेष महरा (24), निवासी ग्राम सिंघौरा, 23 अप्रैल 2026 को चौकी वेंकटनगर परिसर से पुलिस रिमांड के दौरान मौका पाकर फरार हो गया।*
*आरोपी के फरार होने की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों ने तत्काल संज्ञान लिया। आरोपी के विरुद्ध पुलिस अभिरक्षा से भागने पर थाना जैतहरी में अपराध क्रमांक 158/2026 धारा 262 बीएनएस के तहत नया प्रकरण दर्ज किया गया है।*
*पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है। जिले की सीमाओं पर नाकेबंदी कर दी गई है और आरोपी के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।*
*पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को आरोपी के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा।*
*🔍 फरार आरोपी का हुलिया* 👇
*- नाम: शैलेष महरा, उम्र 24 वर्ष*
*- रंग: गेहूंआ/सांवला*
*- चेहरा: चौड़ा, V आकार*
*- कद: लगभग 5 फीट 6 इंच*
*- शरीर: पतला-दुबला*
*- पहनावा: काले रंग की फुल जींस पैंट, ग्रे रंग की बनियान*
*📞 सूचना के लिए संपर्क करें* 👇
*1. थाना प्रभारी जैतहरी: 9827017143*
*2. उप निरीक्षक प्रवीण कुमार साहू, चौकी वेंकटनगर: 9826645244*
*3. पुलिस कंट्रोल रूम अनूपपुर: 7049101013*
*गौरतलब है कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) हत्या से संबंधित है जिसमें आजीवन कारावास या मृत्युदंड का प्रावधान है, जबकि धारा 262 पुलिस अभिरक्षा से भागने पर 2 वर्ष तक के कारावास का प्रावधान करती है।*