logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

श्री महर्षि दधीचि छात्रावास समिति के आव्हान पर देहदान संकल्प, देहदान के संकल्प से चिकित्सा शिक्षा को मिला संबल, दंपत्ति ने दिखाई पहल।

कोटा। चिकित्सा शिक्षा और शोध कार्य को सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए श्री महर्षि दधीचि छात्रावास समिति, कोटा द्वारा न्यू मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग को देहदान के संकल्प पत्र सौंपे गए। समिति के अध्यक्ष रविन्द्र जोशी ने बताया कि यह संकल्प पत्र विभागाध्यक्ष डॉ. प्रतिमा जायसवाल एवं डॉ. शिव राठौर को सौंपे गए, जिसमें दाधीच समाज के डॉ. प्रभाकर व्यास की भी महत्वपूर्ण उपस्थिति रही।
इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष कौशल किशोर, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा तथा मीडिया प्रभारी अमित दाधीच सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सौंपे गए संकल्प पत्र देहदानी दंपत्ति ओम प्रकाश मित्तल (71) एवं उनकी पत्नी अंजना मित्तल के हैं, जिन्होंने समाज के सामने एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।
समिति के मुख्य सलाहकार नरेन्द्र मोहन दाधीच ने बताया कि पूर्व में महेन्द्र दाधीच द्वारा भरे गए देहदान संकल्प पत्र की खबर से प्रेरित होकर यह दंपत्ति भी इस पुनीत कार्य के लिए आगे आया। अध्यक्ष रविन्द्र दाधीच ने बताया कि समिति ने अभी तक 2 देहदान कोटा एवं बूंदी से करवाएं है तो 04 लोगो ने देहदान का संकल्प पत्र मेडिकल कॉलेज को सौपे है।
डॉ. प्रतिमा जासवाल ने कहा कि देहदान ‘महादान’ है, जो चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होता है। इससे भविष्य के चिकित्सकों को अध्ययन में सहायता मिलती है और अप्रत्यक्ष रूप से अनेक लोगों को जीवनदान मिलने की संभावनाएं बढ़ती हैं।

8
276 views

Comment