logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हेडलाइन: महाधनपुर ,बलिया विकास की रफ्तार में पीछे छूटा गाँव: महाधनपुर की पुरानी बस्ती में ‘गांधी चबूतरा’ अंधेरे में, सालों से बंद पड़ी लाइट

हेडलाइन:
विकास की रफ्तार में पीछे छूटा गाँव: महाधनपुर की पुरानी बस्ती में ‘गांधी चबूतरा’ अंधेरे में, सालों से बंद पड़ी लाइट
न्यूज:
बलिया जनपद के ग्राम सला महाधनपुर की पुरानी बस्ती आज भी बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रही है। कभी गांव का केंद्र रहा ‘गांधी चबूतरा’, जहां स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराया जाता था, आज अंधेरे में डूबा हुआ है।
ग्रामीणों के अनुसार, पिछले कार्यकाल में चबूतरे पर चारों ओर रोशनी देने वाली लाइट लगाई गई थी, लेकिन वह पिछले 2-3 वर्षों से खराब पड़ी है। कई बार ग्राम प्रधान और ब्लॉक स्तर पर शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
अंधेरे के कारण इस क्षेत्र में लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, साथ ही सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले भले ही विकास कम था, लेकिन सामाजिक एकता और व्यवस्था बेहतर थी। आज विकास के दावों के बीच भी छोटी-छोटी सार्वजनिक सुविधाएं भी उपेक्षा का शिकार हो रही हैं।
गांव के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द खराब लाइट को ठीक कराया जाए, ताकि गांधी चबूतरा फिर से रोशन हो सके और गांव के विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम उठाया जा सके।

23
966 views

Comment