logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कसुम्पटी क्षेत्र में विकास को रफ्तार: मुख्यमंत्री सुक्खू ने 51.10 करोड़ की 15 परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

कसुम्पटी क्षेत्र में विकास को रफ्तार: मुख्यमंत्री सुक्खू ने 51.10 करोड़ की 15 परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

देवेश आर्य : मण्डी हिमाचल प्रदेश ।
शिमला, 27 अप्रैल 2026:
ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज जिला शिमला के कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान धरेच और चियोग में 51.10 करोड़ रुपये की 15 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में सड़क, आधारभूत ढांचे और ग्रामीण सुविधाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया, जिनमें 15.23 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली फागू–धरेच सड़क, 7.85 करोड़ रुपये की धरेच–चटोग वाया मांडा सड़क, 4.81 करोड़ रुपये की डरन–जुब्बड़ सड़क और 1.50 करोड़ रुपये की खेती जुब्बड़–खद्ररव सड़क शामिल हैं। इसके अलावा 2 करोड़ रुपये की फागू–सरिऊ सड़क, 2.70 करोड़ रुपये की बंगापानी–चडैल सड़क और 3 करोड़ रुपये की चियोग–जठाई सड़क का निर्माण भी किया जाएगा।

इसी क्रम में 2.50 करोड़ रुपये की धलेऊ–जनू नाला सड़क, 2.60 करोड़ रुपये की न्होग–कनेशी सड़क, 1 करोड़ रुपये की धलैऊ–धार सड़क, 2 करोड़ रुपये की क्यानाला–सरोग सड़क, 90 लाख रुपये की चियोग बाजार–मेहाना सड़क और 1 करोड़ रुपये की तलाई–देहना–करयाल सड़क का भी शिलान्यास किया गया।

ग्रामीण आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 1.14 करोड़ रुपये की लागत से धरेच में सामुदायिक केंद्र एवं पंचायत घर का निर्माण भी किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने 2.85 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित चियोग बाईपास सड़क का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया।

इन परियोजनाओं के माध्यम से कसुम्पटी क्षेत्र में कनेक्टिविटी बेहतर होने के साथ-साथ ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी।

रिपोर्ट: देवेश आर्य, मण्डी (हिमाचल प्रदेश)

1
8326 views

Comment