logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बागेश्वरी रोड में निःशुल्क प्याऊ का उद्घाटन

गया | शहर के बागेश्वरी रोड स्थित डॉ बी आर अम्बेडकर शिक्षण संस्थान के सौजन्य से बागेश्वरी रोड में नि:शुल्क प्याऊ लगाया गया जिसका उद्घाटन संस्था के अध्यक्ष रंजन कुमार सहित  अन्य सदस्यों के द्वारा  संयुक्त रूप से फीता काट कर किया गया  अध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि बढ़ती गर्मी के कारण राहगीरों को काफी प्यास लगती है और वह प्यास से व्याकुल हो जाते हैं इसी समस्या को दराजदेखते हुए हमारी संस्था प्रत्येक वर्ष प्याऊ लगाती है प्याऊ लगाने से स्थानीय के साथ-साथ दूर दराज से आने वाले मुसाफिर शीतल एवं स्वच्छ जल से अपना प्यास बुझायेंगे! इस मौके पर संस्थान के रंजन कुमार, शुभम कुमार, अजय  यादव,अमित कुमार,सुमित कुमार, विश्वजीत कुमार,मनोरंजन  कुमार,नीतीश कुमार,कुमारी प्रियंका  एवं मोहल्ले के लोग उपस्थित थे !

516 views

Comment