logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गौ माता के सम्मान में हिंदू सुरक्षा सेवा संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

खागा (फतेहपुर) संवाददाता।
खागा स्थित उप जिलाधिकारी कार्यालय में हिंदू सुरक्षा सेवा संघ फतेहपुर के पदाधिकारियों ने गौ माता के सम्मान एवं संरक्षण की मांग को लेकर उप जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन के जिलाध्यक्ष शशांक कुमार दीक्षित ने किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष तथा संस्थापक महंत राजू दास महाराज हनुमानगढ़ी धाम अयोध्या के निर्देशानुसार संगठन के पदाधिकारी शांतिपूर्वक एसडीएम कार्यालय पहुंचे और गौ संरक्षण से संबंधित विभिन्न मांगों को प्रशासन के समक्ष रखा।
ज्ञापन के माध्यम से पदाधिकारियों ने गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए जाने तथा गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिए जाने की मांग प्रमुख रूप से उठाई। साथ ही गौवंश संरक्षण, देखभाल एवं सुरक्षा को लेकर कई अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी अपनी बात रखी गई।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष महेंद्र गुप्ता, आलोक द्विवेदी, जिला कोषाध्यक्ष निशांत, जिला मंत्री आंसू अवस्थी तथा हुसैनगंज विधानसभा प्रभारी अमन अग्रहरी सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
पदाधिकारियों ने प्रशासन से मांगों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की।

1
0 views

Comment