logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

“ऑपरेशन अंकुश” में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर बड़ा प्रहार — साइबर, कोतवाली और घरघोड़ा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, आईपीएल सट्टा खेलाते 6 आरोपी गिरफ्तार कोत

“ऑपरेशन अंकुश” में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर बड़ा प्रहार — साइबर, कोतवाली और घरघोड़ा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, आईपीएल सट्टा खेलाते 6 आरोपी गिरफ्तार
कोतवाली क्षेत्र में दो सटोरिये पकड़े गए, 3 मोबाइल और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के साक्ष्य जब्त
घरघोड़ा में दो अलग-अलग रेड कार्रवाई, चार आरोपी दबोचे गए, 15 हजार नगदी व एप्पल, वन प्लस, सैमसंग सहित 4 महंगे मोबाइल बरामद
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश : “ऑनलाइन सट्टा और अवैध जुए पर रायगढ़ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति है, ऐसे कारोबार में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।”
27 अप्रैल, रायगढ़ । रायगढ़ जिले में अवैध ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी पर शिकंजा कसते हुए एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन पर डीएसपी उन्नति ठाकुर के सुपरविजन में साइबर थाना, कोतवाली और घरघोड़ा पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए आईपीएल मैचों में ऑनलाइन सट्टा खेलाते कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। “ऑपरेशन अंकुश” के तहत की गई इस समन्वित कार्रवाई में आरोपियों से करीब ढाई लाख कीमत के 7 नग मोबाइल फोन, नगदी रकम 15490 और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से जुड़े साक्ष्य जब्त किए गए हैं।
रायगढ़ शहर में कोष्टापारा और गद्दी चौंक पर साइबर टीम और कोतवाली पुलिस की कार्रवाई
पहली कार्रवाई में साइबर थाना और कोतवाली पुलिस ने मुखबिर सूचना पर नयागंज कोष्टापारा स्थित खादी ग्राम भंडार के पास दबिश देकर सोनू देवांगन (21) को गिरफ्तार किया। आरोपी अपने मोबाइल से चेन्नई सुपर किंग, गुजरात टाइटंस, लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल मुकाबलों पर हार-जीत का ऑनलाइन सट्टा खेल रहा था और अन्य लोगों को भी खिला रहा था। जांच में उसके मोबाइल में मैच से संबंधित स्क्रीनशॉट और गूगल-पे ट्रांजेक्शन

4
245 views

Comment